Pop-Up सेल्फी कैमरा के साथ आते हैं ये बेस्ट स्मार्टफोन, स्टाइलिश लुक पर फिदा हो रहे हैं युवा

तकनीक के इस दौर में लोग गैजेट्स में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इन डिवाइस में ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो यूजर्स के काम को बहुत आसान बना देंते हैं। वहीं, बदलते वक्त के साथ लोगों में नॉच डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर की मांग देखने को मिली हैं। इसके साथ ही अब लोग पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन को पसंद कर रहे हैं।
शुरुआत में वीवो और ओपो जैसी कंपनियों ने प्रीमियम सेगमेंट में इस तरह के सेल्फी कैमरे दिए थे, वहीं अब कंपनियों ने ग्राहकों के लिए पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लेस स्मार्टफोन को किफायती कीमतों के साथ उपलब्ध करा दिए हैं। हम आपके लिए बजट सेगमेंट के पॉ-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं।

Oppo K3
ग्राहक ओपो के3 के बेस मॉडल को 16,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही बैक में डुअल रियर कैमरा दिया है, जिसमें एक 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी है।
कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 3765mAh की बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।एंड्रॉयड पाई 9.016 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमराडुअल रियर कैमरा सेटअप (16+2)इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर3765 एमएएच की बैटरी

Realme X
कंपनी ने रियलमी एक्स स्मार्टफोन के बेस वेरियंट को ग्राहकों के लिए 16,990 रुपये में उपलब्ध किया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें, तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इस फोन में 3,765mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटम ऑडियो, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा।एंड्रॉयड पाई 9.016 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमराडुअल रियर कैमरा सेटअप (48+5)इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसरक्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट
- Huawei Mate 30 और Mate 30 Pro रिंग डिजाइन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- जल्द आने वाला है Xiaomi Redmi 8A, कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ होगा लॉन्च, जानें खूबियां
- Apple iPhone 11 की भारत में प्री-बुकिंग हुई शुरू, अमेजन-फ्लिपकार्ट दे रहे शानदार ऑफर्स
- IOS 13 के ये खास फीचर्स जानकर आप हो जाएंगे हैरान, आईफोन इस्तेमाल करने का बदल जाएगा तरीका