15,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार स्मार्टफोन, मिलेगी जंबो बैटरी

अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टफोन की बैटरी से परेशान हो गए हैं, तो बजट रेंज की कीमत में बड़ी बैटरी वाला नया फोन खरीद सकते हैं। बता दें कि बाजार में 15,000 रुपये से कम कीमत वाले कई सारे स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिनमें आपको 4,000 से 5,000 एमएएच की बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स का स्पोर्ट मिलेगा। तो आइए जानते हैं ऐसे शानदार स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

Realme 6
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने इस फोन को हाल ही में लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और सैंपलिंग रेट 120Hz है। इसके अलावा इस फोन में मीडिया हीलियो G90T प्रोसेसर मिलेगा जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। साथ ही लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, रियलमी 6 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M30
सैमसंग ने इस फोन को पिछले साल बाजार में उतारा था। फीचर्स की बात करें तो यह फोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। साथ ही यूजर्स इसमें तीन रियर कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और शानदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिला है। वहीं, गैलेक्सी एम30 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,279 रुपये है।