PUBG खेलने के लिए ये हैं 5 बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 15,000 रुपये से कम

PUBG बहुत ही कम समय में एक ऐसा गेम हो गया है जिसने अधिकतर मोबाइल यूजर्स को अपना दीवाना बना लिया है। जिसे देखो वही पबजी के प्यार में पागल है। कई लोग तो ऐसे हैं जो ऑफिस में भी पबजी खेलते हुए पकड़े गए हैं, हालांकि कई लोग इसलिए भी पबजी नहीं खेल पा रहे हैं क्योंकि उनके पास बढ़िया फोन नहीं है। तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जिनपर आप आसानी से पबजी खेल सकते हैं। बता दें कि पबजी गेम की साइज ही 1 जीबी से अधिक है।

Xiaomi Mi A2
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 512 है। बता दें कि एमआई ए1 में 625 प्रोसेसर था। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है।इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3010mAh की बैटरी है। एमआई ए2 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है।

Nokia 6.1 Plus
इस लिस्ट में पहला नाम नोकिया 6.1 प्लस का है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 509, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस में 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है।