चिप वाला ATM कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं, अकाउंट ऐसे हो रहा खाली

Asif Iqbal
टेक डेस्क, अमर उजालाAsif Iqbal
Sat, 29 Dec 2018 11:41 AM IST
EMV chip debit card Fraud exposed, all you need to know
Chip Debit Card

    देशभर के तमाम बैंकों ने ऑनलाइन और एटीएम से धोखाधड़ी रोकने के लिए ईएमवी चिप वाले डेबिट कार्ड जारी किए हैं। इससे पहले मैग्नेटिक कार्डों का इस्तेमाल होता था। सभी बैंकों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक निर्देश के बाद अपने ग्राहकों को फ्री में चिप वाले एटीएम व डेबिट कार्ड जारी किए हैं, हालांकि कई बैंक अभी जारी कर रहे हैं। वहीं अब शातिर चोरों ने चिप वाले एटीएम कार्ड से भी धोखाधड़ी करने का तरीका निकाल लिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अपराधी एटीएम कार्ड धारकों को फोन कर रहे हैं और लोगों से नया कार्ड लेने के बारे में पूछ रहे हैं। ऐसे में जब कोई शख्स कहता है कि हां, उसे नया कार्ड चाहिए तो फोन पर बात कर रहा अपराधी अपने आप को बैंककर्मी बताता है। इसके बाद लोगों के पास कॉल करने वाला ठग कहता है कि आपके कार्ड की जानकारी बैंक में जमा नहीं है।

    ऐसे में आप अपने कार्ड की पूरी जानकारी दें। साथ ही ऐसा नहीं करने पर वह कार्ड को बंद करने की धमकी देता है। ऐसे में धमकी के बाद कम पढ़े-लिखे लोग या फिर बुजुर्ग लोग डर जाते हैं और कार्ड की पूरी जानकारी उसे दे देते हैं। इसके बाद वह ठग आसानी से अकाउंट खाली कर देता है। अभी हाली ही में नोएडा में इसी तरह एक शख्स को चूना लगाया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें