फरवरी 2023: 10 हजार रुपये की कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन, फुल पैसा वसूल हैं ये फोन

भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की कमी नहीं है। हर प्राइस सेगमेंट में आपको फोन मिल जाएगा। फोन की कीमत उसकी क्वालिटी और फीचर के हिसाब से तय होती है। देश में एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम लेवल तक का पूरा मार्केट है। सभी यूजर्स की अपनी-अपनी जरूरतें हैं और वे उसी हिसाब से फोन का चुनाव करते हैं। आपमें से भी कई लोग ऐसे होंगे जो कम कीमत में अच्छे फोन की तलाश में होंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार रुपये से कम कीमत में बेस्ट-5 स्मार्टफोन (Best SmartPhone Under 10000) के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

Moto G31- 9,499 रुपये
Moto G31 में मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Moto G31 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस OLED पंचहोल डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। Moto G31 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है।

Infinix Hot 11S- 9,990 रुपये
Infinix Hot 11S एक गेमिंग फोन है। इसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। इनफिनिक्स के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जो कि 50MP + 2MP + AI के हैं। इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है।