Samsung Galaxy M31s आज भारतीय बाजार में देगा दस्तक, मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम31एस आज भारत में होगा लॉन्चमिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरी20 हजार रुपये से कम होगी कीमत

विस्तार
कोरियन कंपनी सैमसंग M सीरीज के शानदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एम31एस (Samsung Galaxy M31s) को आज (30 जुलाई 2020) भारत में लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स को गैलेक्सी एम31एस में 6,000 एमएएच की बैटरी और 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था।
सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है। फिलहाल, अगामी गैलेक्सी एम31एस की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी।
फीचर की बात करें तो अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक सैमसंग के इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से आप इस फोन के जरिए ही दूसरा फोन भी चार्ज कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एम31एस में फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। फोन में पंचहोल कैमरा मिलेगा।