1,000 रुपये से कम कीमत में मिलते हैं ये शानदार मोबाइल, दमदार बैटरी के साथ टॉर्च का मिलेगा सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Jan 2020 04:24 PM IST
best feature phone under 1000 in india including InFocus and micromax know all details in hindi
feature phone - फोटो : amar ujala

    आज का जमाना स्मार्टफोन का है। ऐसा कहना गलत नहीं है, क्योंकि अब ज्यादातर टेक कंपनियां खास फीचर्स से लैस स्मार्टफोन बाजार में उतार रही हैं। लोग भी इन डिवाइसेज को जमकर खरीद रहे हैं। हालांकि, अब भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो फीचर फोन खरीदना पसंद करते हैं या उनकी जरूरतें ही फीचर फोन की हैं। इस वजह से ही फीचर फोन का वजूद स्मार्टफोन के बीच जिंदा है। आज हम उन फीचर फोन प्रेमियों के लिए 1,000 रुपये से कम कीमत वाले फीचर फोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें उनको बड़ी बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    Micromax X516
    Micromax X516 - फोटो : amazon

    Micromax X516- कीमत 779 रुपये

    इसमें आपको एंटी थेफ्ट, डिजिटल कैमरा, टॉर्च और डुअल सिम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन में 1,750 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    InFocus Hero Play M1
    InFocus Hero Play M1

    InFocus Hero Play M1- कीमत 740 रुपये

    इसमें भी 32 MB रैम और 32 एमबी स्टोरेज मिलती है। इसमें 1.8 इंच की डिस्प्ले है और 1 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फीचर फोन में 1800mAh की बैटरी है और यह फोन 4जी फोन नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें