20 हजार से कम में प्रीमियम लुक: Vivo से लेकर Moto तक, ये हैं टॉप 5 धांसू कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 11 May 2026 06:49 PM IST
सार

Best Curved Display Phones Under 20000:

एक समय था जब कर्व्ड डिस्प्ले सिर्फ महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की पहचान माना जाता था। लेकिन अब 20 हजार रुपये से कम के बजट में भी यूजर्स को प्रीमियम डिजाइन, AMOLED स्क्रीन, बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे वाले कई शानदार विकल्प मिलने लगे हैं। अगर आप भी स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की है।

best curved display smartphones under 20000 vivo moto realme hindi
20 हजार के अंदर कर्व्ड डिस्प्ले फोन - फोटो : iQOO

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। पहले यह फीचर सिर्फ प्रीमियम और फ्लैगशिप डिवाइसेज तक सीमित था, लेकिन अब कई कंपनियां 20,000 रुपये के अंदर भी शानदार AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। यही वजह है कि कम बजट में भी यूजर्स को प्रीमियम लुक और शानदार एक्सपीरियंस मिल रहा है। आइए जानते हैं 20,000 रुपये के बजट में मिलने वाले ऐसे ही पांच बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में।

    Moto G96 5G
    Moto G96 5G - फोटो : Motorola

    Moto G96 5G

    मोटोरोला का Moto G96 5G फोन इस बजट में एक बेहद शानदार विकल्प है। इसमें 6.67 इंच का 3डी ड्यूल-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ इसकी स्क्रीन चलाने का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का मजबूत प्रोटेक्शन भी है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दमदार कैमरे हैं, जबकि बेहतरीन सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,500mAh की बड़ी बैटरी और 33 वॉट की टर्बो पावर चार्जिंग के साथ आता है।

    Vivo T4R 5G
    Vivo T4R 5G - फोटो : Vivo

    Vivo T4R 5G

    अगर आपको फोटोग्राफी का खासा शौक है, तो वीवो का यह फोन आपके लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है। इसके पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है, और सामने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन की IP69 रेटिंग इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है। यह डिवाइस 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 5,700mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...