ट्रंप मीडिया को लगा तगड़ा झटका: 2026 की पहली तिमाही में 406 मिलियन डॉलर का भारी नुकसान, बिटकॉइन ने डुबोई नैया!

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 11 May 2026 03:07 PM IST
सार

Truth Social:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी 'ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप' को साल 2026 की पहली तिमाही में करीब 406 मिलियन डॉलर का भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई सिर्फ 8 लाख 70 हजार डॉलर रही। इस भयंकर नुकसान की सबसे बड़ी वजह बिटकॉइन में किया गया निवेश है।

विज्ञापन
donald trump media technology group lost 406 million q1 2026 truth social
बिटकॉइन के गिरने से ट्रंप को हुआ नुकसान - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) की पैरेंट कंपनी 'ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप' ने जनवरी से मार्च 2026 के बीच करीब 406 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹3,300 करोड़ का नुकसान दर्ज किया है। कंपनी की फाइनेंशियल फाइलिंग में यह जानकारी सामने आई है।

    हालांकि कंपनी की नेट सेल्स में सालाना आधार पर 6% की बढ़ोतरी हुई और कुल रेवेन्यू 8.7 लाख डॉलर से थोड़ा ज्यादा रहा, लेकिन दूसरी निवेश गतिविधियों में हुए घाटे ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को प्रभावित किया।

    विज्ञापन

    बिटकॉइन निवेश बना नुकसान की बड़ी वजह

    कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि यह नुकसान मुख्य रूप से 'नॉन-कैश' (गैर-नकद) घाटा है। इसमें डिजिटल संपत्तियों पर हुआ 368 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम नुकसान सबसे बड़ा है। इसके अलावा 11.5 मिलियन डॉलर का ब्याज और 11.8 मिलियन डॉलर का स्टॉक-आधारित मुआवजा भी इस घाटे में शामिल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दरअसल, कंपनी ने साल 2025 में 3.5 बिलियन डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे। उस समय क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें आसमान छू रही थीं और कंपनी अपना एक 'बिटकॉइन ट्रेजरी' बनाना चाहती थी। लेकिन, तब से लेकर अब तक इस डिजिटल संपत्ति की कीमत करीब एक तिहाई गिर चुकी है, जिससे यह घाटा हुआ है।

    ट्रुथ सोशल और कंपनी का विजन

    ट्रंप मीडिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) केविन मैकगर्न ने एक बयान में कहा कि कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है। वे अपने सकारात्मक कैश फ्लो का इस्तेमाल अपने सभी व्यापार और प्लेटफॉर्म के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' को अभिव्यक्ति की आजादी का गढ़ बताया और वादा किया कि इसमें जल्द ही नए और इनोवेटिव बदलाव किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Telenor से Airtel तक: सिर्फ 5G नहीं, 'सॉवरेन क्लाउड' और AI डेटा सेंटर है टेलीकॉम कंपनियों का नया हथियार

    आपको बता दें कि 2021 में अमेरिकी कैपिटल (संसद) पर हुए हमले के बाद जब जो बाइडेन से हारने पर ट्रंप को ट्विटर (अब X) और फेसबुक से बैन कर दिया गया था, तब इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई थी। यह एप ट्रंप के विचारों को जनता तक पहुंचाने का मुख्य जरिया तो बना, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर सफलता नहीं मिल सकी।

    परमाणु ऊर्जा कंपनी के साथ विलय की तैयारी

    यह भारी नुकसान ऐसे समय में सामने आया है जब पांच महीने पहले ही ट्रंप मीडिया ने 'TAE टेक्नोलॉजीज' के साथ 6 बिलियन डॉलर के बड़े विलय (Merger) की घोषणा की थी। कैलिफोर्निया की यह परमाणु संलयन कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटरों को बिजली देने का लक्ष्य रखती है। हालांकि, परमाणु संलयन तकनीक से अभी तक उतनी ऊर्जा पैदा नहीं हो सकी है, जितनी इसे बनाने में लगती है।

    इस पर सीईओ मैकगर्न ने भरोसा जताते हुए कहा कि वे TAE टेक्नोलॉजीज के साथ अपने प्रस्तावित विलय को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही शेयरधारकों का मुनाफा और वैल्यू बढ़ाने के लिए विकास के नए अवसर भी तलाशे जा रहे हैं।

    ट्विटर बैन के बाद शुरू हुआ था प्लेटफॉर्म

    ट्रुथ सोशल की शुरुआत उस समय हुई थी जब 2021 में अमेरिकी संसद कैपिटल हिल पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर (अब X) और फेसबुक से बैन कर दिया गया था। यह प्लेटफॉर्म ट्रंप के प्रमुख कम्युनिकेशन चैनलों में शामिल रहा है, लेकिन व्यापक स्तर पर इसे बड़ी सफलता नहीं मिल सकी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें