₹30,000 से कम में खरीदें दमदार स्मार्टफोन: OnePlus, Motorola और Redmi के ये फोन मचा रहे धूम
Smartphone Comparison:
स्मार्टफोन मार्केट में मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ने के बाद अच्छे फोन चुनना पहले से मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद ₹30,000 से कम कीमत में कुछ ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस का बैलेंस देते हैं।

क्या आप 30 हजार रुपये के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो बैटरी, कैमरा और परफॉरमेंस हर मामले में खरा उतरे? मेमोरी चिप की कमी के कारण जहां स्मार्टफोन्स महंगे हो रहे हैं, वहीं बाजार में अभी भी कुछ ऐसे शानदार विकल्प मौजूद हैं जो आपके बजट में फिट बैठते हैं। आइए देखते हैं भारत में ₹30,000 से कम कीमत वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स की लिस्ट।
1. OnePlus Nord CE 6: बैलेंस परफॉरमेंस का बादशाह
हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE 6 इस बजट में सबसे संतुलित फोन माना जा रहा है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर:
इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
बैटरी:
इसमें 8,000mAh की विशाल बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। मजबूती के लिए इसे IP69K रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।
कैमरा:
पीछे की तरफ 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम लेंस है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।

2. Motorola Edge 60 Pro: शानदार कैमरा और वायरलेस चार्जिंग
मोटोरोला का यह फोन अपने स्लीक डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर:
इसमें 6.7-इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले (120Hz) है। यह MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है।
बैटरी:
यह 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा:
इसमें 50MP का मुख्य (OIS), 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में भी 50MP का शानदार सेल्फी कैमरा मिलता है।

3. Infinix Note 60 Pro: ब्राइट डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग
इनफिनिक्स का यह फोन उन लोगों के लिए है जो एक ब्राइट स्क्रीन और अच्छी चार्जिंग स्पीड चाहते हैं।
डिस्प्ले और प्रोसेसर:
इसमें 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले (144Hz) है। यह स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है और Android 16 पर आधारित है।
बैटरी:
6,500mAh की बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है।
कैमरा:
इसके रियर में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, वहीं फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है।
- BSNL: कंपनी ने पेश किया 30 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार प्लान, रोज 2.5GB डेटा और कॉलिंग भी फ्री; जानें डिटेल
- iPhone 18 Pro Leak: इस बार सस्ता होगा आईफोन 18 Pro? लीक्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें संभावित फीचर्स और कीमत
- Gadgets for Mother: इस मदर्स डे मां का काम करें आसान, तोहफे में दें ये स्मार्ट गैजेट्स और दिन को बनाएं और खास
- गूगल के 20 वर्ष: दिलचस्प खुलासा, सबसे ज्यादा अनुवाद हुआ यह शब्द; जिसका मतलब बच्चे-बच्चे को है पता, जानें नाम