Realme Narzo 30A: अमेजन की सेल में 40% डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Jun 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
amazon mobile saving days sale starts on 9th to 12th june smartphones discount offer
अमेज़न मोबाइल सेविंग डेज़ सेल: Realme Narzo 30A - फोटो : AMAZON

    अमेजन इंडिया पर अमेजन मोबाइल सेविंग डेज सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन और एसेसीरीज पर 40 फीसदी तक की छूट मिल रही है। अमेजन की यह सेल 12 जून को खत्म होगी। डिस्काउंट के अलावा नो कॉस्ट ईएमआई, HDFC के साथ ऑफर मिल रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर का भी अमेजन ने एलान किया है। इस सेल में OnePlus 9R को 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा सैमसंग, रियलमी, वीवो और शाओमी जैसी कंपनियों के फोन पर भी ऑफर मिल रहे हैं। मोबाइल के अलावा ईयरफोन, चार्जर और केबल को भी ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। अमेजन की इस सेल में OnePlus, Oppo, Vivo, Realme और Samsung के फोन पर 40 फीसदी तक की छूट मिल रही है। यदि आप OnePlus 9R, OnePlus 9 या OnePlus 9 Pro खरीदते हैं तो आपको 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

    OnePlus 9R
    OnePlus 9R - फोटो : amarujala

    OnePlus 9R को एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 2,000 रुपये की छूट, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro को 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। Oppo F17 पर 1,750 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन की कीमत 16,990 रुपये है जो कि 6GB+128GB मॉडल की है। Oppo F19 Pro+ 5G को एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ 3,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 25,990 रुपये है। Oppo A74 5G पर भी HDFC कार्ड के साथ 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    Realme Narzo 30A
    Realme Narzo 30A - फोटो : amarujala

    Realme narzo 30A को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के साथ 8,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यदि आपके पुराने फोन के साथ पूरा एक्सचेंज ऑफर मिलता है तो यह फोन मात्र 949 रुपये में आपका हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें