सबसे सस्ते 5जी प्रोसेसर के साथ Vivo Y53s 5G हुआ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Jun 2021 12:20 PM IST
सार

Vivo Y53s में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
Vivo Y53s 5G launched With Dual Rear Cameras 90Hz Display Price and Specifications
Vivo Y53s 5G - फोटो : vivo.com

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y53s 5G को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया है। Vivo Y53s 5G एक बजट स्मार्टफोन है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y52s का अपग्रेडेड वर्जन है। Vivo Y53s 5G को क्वॉलकॉम के बजट 5जी प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 480 के साथ पेश किया गया है। Vivo Y53s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और नॉच डिस्प्ले दी गई है। फोन में स्लिम बेजल है।

    Vivo Y53s 5G की कीमत

    Vivo Y53s की शुरुआती कीमत 1,799 चीनी युआन यानी करीब 20,500 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 22,800 रुपये है। फोन की बिक्री तीन कलर वेरियंट में होगी। इस फोन के भारत में लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Vivo Y53s 5G की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y53s में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y53s 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरे लेंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहींहै। सेल्फी के लिए फ्रंट में सिंगल कैमरा है लेकिन लेंस के मेगापिक्सल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि सेल्फी लेंस 8 मेगापिक्सल का है।

    Vivo Y53s 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और 3.5mm का एक हेडफोन जैक है। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 189 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें