सैमसंग द फ्रेम टीवी भारत में लॉन्च, इतना पतला है कि आर्ट फ्रेम का भी काम करेगा
द फ्रेम 2021 की बिक्री 12 जून से अमेजन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से 61,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर होगी। द फ्रेम टीवी को चार स्क्रीन साइज - 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में खरीदा जा सकेगा।

विस्तार
सैमसंग अपने सबसे स्टाइलिश और बेहद लोकप्रिय लाइफस्टाइल टीवी द फ्रेम का 2021 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। द फ्रेम एक ऐसा टीवी है जो ऑन होने पर टेलीविजन होता है और ऑफ होने पर किसी आर्ट फ्रेम की तरह दिखता है। इसीलिए इसका नाम द फ्रेम रखा गया है। द फ्रेम को 43 इंच की साइज में पेश किया गया है। इसमें 1,400 से अधिक आर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा आप अपनी मन-पसंद तस्वीरों को भी अपलोड कर सकते हैं। इस टीवी पर आप तस्वीरों को 5 अलग-अलग मैट लेआउट विकल्पों तथा 16 अलग-अलग रंगों की मदद से कस्टमाइज कर सकते हैं।
द फ्रेम का नया वर्जन पिछले मॉडल के मुकाबले 46 फीसदी पतला है और यह टीवी क्यूलेड (QLED) स्क्रीन के साथ आता है। द फ्रेम 2021 में सैमसंग क्वांटम डॉट तकनीक, दमदार क्वांटम प्रोसेसर 4K, 4K एआई अपस्केलिंग और स्पेसफिट साउंड भी मौजूद है जो आपके कमरे के माहौल को देखते हुए साउंड सेटिंग्स को बदलता है।
द फ्रेम 2021 की बिक्री 12 जून से अमेजन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से 61,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर होगी। द फ्रेम टीवी को चार स्क्रीन साइज - 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच में खरीदा जा सकेगा। 12 जून से 21 जून के बीच द फ्रेम खरीदने वालों को 9,900 रुपये का बेजल मुफ्त मिलेगा।
द फ्रेम 2021 को सस्टेनेबल पैकेजिंग डिजाइन में दिया जाएगा और इस पैकेज का इस्तेमाल कैट हाउस या बुकशेल्फ बनाने के लिए जा सकता है। साथ ही टीवी के रिमोट में खुद ही चार्ज होने वाले सोलर सेल होंगे, इसलिए इसमें बाहर से बैटरी नहीं डालनी पड़ेंगी और घर के भीतर रहने वाली रोशनी से ही यह चार्ज हो जाएगा।
- सबसे सस्ते 5जी प्रोसेसर के साथ Vivo Y53s 5G हुआ लॉन्च, जानें सभी फीचर्स
- Samsung Galaxy Tab A7 Lite इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, अमेजन पर हुआ लिस्ट
- CoWin Vaccination Update: वैक्सीन सर्टिफिकेट में है कोई गलती तो घर बैठे सुधारें, यह है तरीका
- Jio Phone: ग्राहकों को मिला शानदार तोहफा, अब फ्री में कर पाएंगे जी भर के बातें