3,232 रुपये में 32 इंच के Smart TV को खरीदने का मौका आज, जानें सेल का समय

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 18 Oct 2020 11:43 AM IST
Amazon great India festival sale 2020 buy Shinco 32 inch Smart tv at only rs 3232 today
shinco tv 3232 - फोटो : AMAR UJALA

    यदि आप भी स्पीकर की कीमत में स्मार्ट टीवी की खरीदने का सपना देख रहे थे तो यह आपका यह सपना पूरा होने वाला है। 17 अक्तूबर से शुरू होने वाली अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आज यानी 18 अक्तूबर को आपको महज 3,232 रुपये में 32 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    Shinco
    Shinco - फोटो : amazon

    भारतीय टीवी ब्रांड Shinco ने अमेजन की सेल के लिए खास ऑफर का एलान किया है जिसके तहत कंपनी का 32 इंच का स्मार्ट टीवी महज 3,232 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का मॉडल नंबर SO328AS है और इसकी फ्लैश सेल का आयोजन 18 अक्तूबर को शाम 6 बजे अमेजन पर किया जाएगा। इस सेल के दौरान स्टॉक रहने तक महज 3,232 रुपये में 32 इंच के स्मार्ट टीवी को खरीदा जा सकेगा।

    Shinco
    Shinco - फोटो : AMAR UJALA

    Shinco के इस 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी मे एंड्रॉयड 8 का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें A+ ग्रेड पैनल, HRDP डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज है। इस टीवी में 20 वॉट का स्पीकर और ब्लूटूथ भी है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ A-53 क्वॉडकोर प्रोसेसर है।

    और पढ़ें...