Amazon Festival Sale 2023: 5,000 रुपये से कम में मिल रही हैं ये स्मार्टवॉच, पानी से भी नहीं होंगी खराब

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 की शुरुआत हो गई है। अमेजन की यह सेल 8 अगस्त तक चलने वाली है। अमेजन ग्रेड फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2023 प्राइम और नॉन-प्राइम दोनों यूजर्स के लिए चल रही है। अमेजन की इस सेल में लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट पर शानदार छूट मिलेगी। सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड के साथ छूट भी मिलेगी। आइए जानते हैं स्मार्टवॉच पर मिलने वाले सभी ऑफर के बारे में....

Boat Xtend
Boat Xtend को अमेजन की सेल में 1,798 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें 1.69 इंच की LCD डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें स्ट्रेस ट्रैकिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और SpO2 जैसे हेल्थ फीचर्स हैं। Boat Xtend में 14 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसकी बैटरी को लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा है।

Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus
Fire-Boltt Ninja Call Pro Plus को 1,298 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.83 इंच की HD डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड है। वॉच को IP67 की रेटिंग मिली है।
- कंफर्म: Redmi 12 5G वाले प्रोसेसर के साथ ही भारत में लॉन्च होगा Poco M6 Pro 5G, कीमत हो सकती है 15 हजार से कम
- 16 जीबी रैम और 12,999 रुपये की कीमत में आया लावा का नया 5G फोन! जानें अन्य फीचर्स
- Explainer: आयात पर पाबंदी से बढ़ सकती हैं लैपटॉप-कंप्यूटर की कीमतें, जानें उपभोक्ताओं पर क्या होगा इसका असर
- AI Tools सीखकर युवा हासिल कर रहे लाखों का पैकेज, जानें आप कैसे सीख सकते हैं लेटेस्ट एआई टूल्स