भारत में लॉन्च हुआ Acer Swift Go लैपटॉप, आधे घंटे की चार्जिंग में 4 घंटे चलेगा! इसमें है 2.8K OLED डिस्प्ले

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 28 Apr 2023 04:07 PM IST
सार

Acer Swift Go 2023 को काफी स्लिम और लाइट वेट डिजाइन में पेश किया गया है। इसमें 14 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है, जो 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

विज्ञापन
Acer Swift Go 2023 Launched in India With 2.8K OLED Display and fast charging know price and Details
Acer Swift Go 2023 - फोटो : Acer

    लैपटॉप निर्माता कंपनी एसर ने भारत में अपने नए लैपटॉप Acer Swift Go (2023) को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप के साथ दावा है कि इसे 30 मिनट चार्ज करने पर 4 घंटे तक चलाया जा सकता है। लैपटॉप को काफी स्लिम और लाइट वेट डिजाइन में पेश किया गया है। इसमें 14 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है, जो 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। लैपटॉप विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स आता है। यह 16 जीबी रैम और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। एसर स्विफ्ट गो लेटेस्ट 13वीं जनरेशन इंटेल कोर सीपीयू के साथ आता है। चलिए जानते हैं लैपटॉप की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    Acer Swift Go (2023)
    Acer Swift Go (2023) - फोटो : Acer

    Acer Swift Go (2023) की कीमत

    एसर के लेटेस्ट लैपटॉप को सिंगल 16GB + 512GB स्टोरेज और सिंगल सिल्वर कलर में पेश किया गया है। लैपटॉप की कीमत 79,990 रुपये रखी गई है। लैपटॉप को एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसर ई-स्टोर, क्रोमा और अमेजन के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

    Acer Swift Go (2023)
    Acer Swift Go (2023) - फोटो : Acer

    Acer Swift Go (2023) की स्पेसिफिकेशन

    लैपटॉप को 14 इंच WQXGA+ डिस्प्ले में पेश किया गया है, डिस्प्ले के साथ (2880 x 1800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज मिलता है। एसर स्विफ्ट गो (2023) में 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5-13500H प्रोसेसर, 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

    लैपटॉप में 30fps पर 1440p (क्वाड-एचडी) वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला एक टी-टाइप यूएसबी कैमरा मिलता है। लैपटॉप विंडोज 11 होम और एमएस ऑफिस के साथ पहले से इंस्टॉल आता है। यह एक मल्टी-जेस्चर टचपैड से लैस है, जो टू-फिंगर स्क्रॉल को सपोर्ट करता है, और कोरटाना, एक्शन सेंटर, मल्टीटास्किंग और एप्लिकेशन कमांड के लिए पिंच जेस्चर है। लैपटॉप को हल्का बनाया गया है इसका वजन 1.25 किलोग्राम है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें