Airtel Broadband Lite: एयरटेल ने लॉन्च किया Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड लाइट प्लान, कम कीमत में मिलेंगे कई फायदे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 28 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

Airtel Xstream Fiber broadband lite: यह एयरटेल ब्रॉडबैंड के लिए उपलब्ध सबसे सस्ता प्लान है। प्लान को एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान के रूप में लिस्ट किया गया है।

Airtel Xstream Fiber broadband lite plan launched at Rs 219 know benefits and details in hindi
airtel new plan - फोटो : airtel

    विस्तार

    एयरटेल ने हाल ही में अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए एक नया किफायती प्लान पेश किया है। 219 रुपये की कीमत वाले नए प्लान को 'ब्रॉडबैंड लाइट' प्लान नाम दिया गया है। यह एयरटेल ब्रॉडबैंड के लिए उपलब्ध सबसे सस्ता प्लान है। प्लान को एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान के रूप में लिस्ट किया गया है। फास्ट इंटरनेट और कई सुविधा वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो ब्रॉडबैंड सेगमेंट में बजट के अच्छे ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। चलिए जानते हैं प्लान की सुविधा के बारे में...

    Airtel Xstream ब्रॉडबैंड लाइट प्लान की कीमत 219 रुपये प्रति माह है और यह केवल सालाना मेंबरशिप के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि यूजर्स को प्लान के लिए साइन अप करने के लिए कुल 3,101 रुपये का भुगतान करना होगा। प्लान की अन्य डिटेल्स की बात करें तो इसके साथ यूजर्स को 10 एमबीपीएस की ब्रॉडबैंड स्पीड मिलती है। प्लान के साथ यूजर्स को फ्री साउटर भी मिलता है।

    91 मोबाइल्स के अनुसार, नया एयरटेल ब्रॉडबैंड लाइट प्लान केवल बिहार, उत्तर प्रदेश पूर्व और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है और इसमें कोई ओटीटी या लाइव टीवी लाभ शामिल नहीं है। यह प्लान बाद में देश के अन्य शहरों में उपलब्ध होगा या नहीं इस पर कोई फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

    यदि आप अधिक सुविधा वाले अन्य ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो आप अन्य एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान से भी अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान का चुनाव कर सकते हैं।

    • एयरटेल एक्सट्रीम ब्रॉडबैंड के बेसिक प्लान की कीमत 499 रुपये प्रति माह है और इसमें 40 एमबीपीएस तक की स्पीड, अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉल, और अपोलो 24/7, फास्टैग और विंक म्यूजिक की मेंबरशिप शामिल है।
    • एयरटेल एक्सट्रीम ब्रॉडबैंड के 799 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसके साथ आपको 100 एमबीपीएस तक की स्पीड और एक्सस्ट्रीम प्रीमियम पैक की मेंबरशिप प्रदान करती है।
    • मनोरंजन प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है और इसमें 200 एमबीपीएस तक की स्पीड और डिज्नी + हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और एक्सट्रीम प्रीमियम पैक की मेंबरशिप शामिल है।
    • प्रोफेशनल प्लान की कीमत 1,498 रुपये प्रति माह है और यह 300 एमबीपीएस स्पीड और नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। सबसे महंगे प्लान की कीमत 3,999 रुपये प्रति माह है और इसमें 1Gbps तक की स्पीड के साथ सभी लाभ शामिल हैं।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें