10,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 6 4जी VoLTE स्मार्टफोन

वैसे तो आजकल मार्केट में कम कीमत में कई सारे 4जी स्मार्टफोन मिल रहे हैं लेकिन बाजार में इतने फोन आ गए हैं कि आम यूजर पूरी तरह से परेशान हो गया है कि कौन-सा फोन लें और कौन-सा ना लें। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम लेकर 6 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन की लिस्ट जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।

Xiaomi Redmi Note 4
वैसे तो 10 हजार रुपये के रेंज में शाओमी के कई स्मार्टफोन हैं लेकिन रेडमी उनमें खास है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 8,999 रुपये, 9,999 रुपये और 102,999 रुपये है।

Lenovo K8 Plus
लेनोवो के8 प्लस में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। फोन में 3GB रैम, 32GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में मीडियाटेक का MTK हीलियो P25 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, फिंगरप्रिंट सेंसर, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा 5MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ फ्लैश भी मिलेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 9,999 रुपये हो गई है।