1,000 रुपये से कम कीमत में मिलते हैं ये 10 मोबाइल, डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा
विज्ञापन

Nokia 105- कीमत 999 रुपये
यह एक फीचर फोन है और इसमें 32 MB रैम के साथ 32 एमबी स्टोरेज मिलेगी। इसमें 1.8 इंच की डिस्प्ले है और 1750 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 0.8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में एफएम रेडियो भी मिलता है।

InFocus Hero Play M1- कीमत 779 रुपये
इसमें भी 32 MB रैम और 32 एमबी स्टोरेज मिलती है। इसमें 1.8 इंच की डिस्प्ले है और 1 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फीचर फोन में 1800mAh की बैटरी है और यह फोन 4जी फोन नहीं है।

Karbonn K2 Boom Box- कीमत 670 रुपये
कार्बन के इस फोन में 32 MB रैम के साथ 32 एमबी स्टोरेज है जिसे 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1.8 इंच की डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट, 0.3MP का रियर कैमरा और 1000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें रेडियो भी मिलता है।
विज्ञापन