BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल ने लॉन्च किया 50 एमबीपीएस स्पीड के साथ एक टीबी डेटा का प्लान, यहां जानिए कितना करना होगा भुगतान

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Thu, 06 Jan 2022 10:19 AM IST
BSNL Recharge Plan bsnl launches 1 TB data plan with 50 mbps speed for just Rs 499 Tech news in Hindi
बीएसएनएल ने लॉन्च किया एक टीबी डेटा का प्लान (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

    भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल की तरफ से ग्राहकों को बड़ा तोहफा मिला है। बीएसएनएल ने अपने 499 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को रेगुलाइज अब कर दिया है। इस प्लान के तहत 50 एमबीपीएस स्पीड के साथ 1 टीबी तक हाई-स्पीड डेटा दिया जाएग। फेयर-यूज-पॉलिसी यानी एफयूपी (1 टीबी) डेटा की खपत होने के बाद, इसकी इंटरनेट की स्पीड घटकर 2 एमबीपीएस रह जाएगी। मतलब अगर आपने प्लान की वैधता खत्म होने से पहले ही 1 टीबी डेटा का यूज कर लिया तो इसकी स्पीड कम कर दी जाएगी। इससे पहले ये प्लान 200 जीबी डेटा के साथ 50 एमबीपीएस की स्पीड ऑफर कर रहा था। इसकी डेटा लिमिट को बढ़ाकर 1 टीबी कर दिया गया है। इतना ही नहीं इसके साथ यूजर्स को एक मुफ्त वॉयस कॉलिंग कनेक्शन भी दिया जा रहा है। जो बिना किसी अतिरिक्त लागत के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी लाभ देगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    बीएसएनएल ने लॉन्च किया एक टीबी डेटा का प्लान (प्रतिकात्मक तस्वीर)
    बीएसएनएल ने लॉन्च किया एक टीबी डेटा का प्लान (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    केरल टेलीकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2021 में बीएसएनएल ने अपने 100जीबी डेटा के साथ पैन इंडिया 499 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश को हटा दिया था। जिसे बाद में 200 जीबी डेटा के साथ केवल केरल में ही राज्य द्वारा संचालित टेलीकॉम ने 499 रुपये में प्लान की पेशकर की थी।

    बीएसएनएल ने लॉन्च किया एक टीबी डेटा का प्लान (प्रतिकात्मक तस्वीर)
    बीएसएनएल ने लॉन्च किया एक टीबी डेटा का प्लान (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    वहीं एक अन्य रिपोर्ट ने 499 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान के नियमितीकरण की पुष्टि है, जिसे अब एक टीबी व अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की पेशकश करेगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस प्लान को केवल केरल टेलीकॉम सर्कल के लिए ही पेश किया गया है।

    और पढ़ें...