WhatsApp Notification Sound: अब खास कॉन्टैक्ट के मैसेज आने पर बजेगा स्पेशल नेटिफिकेशन साउंड, ऐसे करें एक्टिवेट

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Tue, 04 Jan 2022 04:58 PM IST
Whatsapp Tips How to set a special notification sound for a specific contact
व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने एक और नया कामाल का फीचर लॉन्च किया है। दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले लोग इसके नए नए फीचर्स को लेकर काफी खुश रहते हैं। इसका कारण ये है कि व्हाट्सएप कंपनी समय समय पर अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए नए फीचर्स लाती रहती है। इंस्टेंट मैसेजिंग की सुविधा देने वाले इस ऐप ने हाल ही में पेमेंट की सुविधा भी जारी की थी। इसी क्रम में व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आई है, जिसके तहत आप किसी स्पेशल कॉन्टेक्ट के लिए कोई भी स्पेशल नोटिफिकेशन साउंड लगा सकते हैं। ये बिल्कुल ऐसे ही काम करता है जैसे आप फोन में कॉलिंग के लिए किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट पर अलग रिंगटोन लगा सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स बिना फोन देखे ही पता लगा सकते हैं कि किसका मैसेज आया है। व्हाट्सएप में आप टोन, वाइब्रेशन, पॉपअप और लाइट जैसी कैटेगरी के लिए नोटिफिकेशन को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

    व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    नोटिफिकेशन टोन सेट करने का प्रोसेस

    इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, ये प्रक्रिया बेहद आसान है। आपको सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप पर जाना है। फिर आपको एक ऐसा कॉन्टैक्ट चुनना है जिसके लिए आप एक खास नोटिफिकेशन टोन सेट करना चाहते हैं। उस कॉन्टैक्ट के चैट बॉक्स में जाकर आपको कोने पर तीन बिंदुओं पर टैप करना है।

    व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप पर नोटिफिकेशन साउंड सेट करने का प्रोसेस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    इसके बाद आपके इसमें व्यू कॉन्टैक्ट का ऑप्शन आएगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा। इतना करने पर आपके सामने जो पेज आएगा वहां कस्टम नोटिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा। यहां आप अपने हिसाब से किसी भी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के कोई भी टोन चुनकर मैसेज व कॉल नोटिफिकेशन को कस्टमाइज कर सकते हैं।

    और पढ़ें...