WhatsApp Tips: अब अलग-अलग भाषाओं में भी चला सकते हैं व्हाट्सएप, यहां जानिए इसकी आसान प्रक्रिया

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Tue, 04 Jan 2022 05:58 PM IST
WhatsApp Tips How to change WhatsApp language know step by step process
व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    दुनियाभर में आज व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स हैं। शुरू से ही इसे काफी लोकप्रियता मिली है। यही वजह है कि व्हाट्सएप समय समय पर अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने का लिए नय नय फीचर्स लाता रहता है। करोड़ों लोग अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इंस्टेंट मेसेजिंग की सुविधा देने वाले इस ऐप ने लोगों के कई काम आसान कर दिए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सएप को केवल अंग्रेजी भाषा में ही नहीं बल्कि इसेक अलावा भी कई अन्य भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि आज विश्व भर में लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके लिए भी अंग्रेजी भाषा सुविधापूर्ण नहीं है और आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसकी भाषा को बदलकर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

    व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप की भाषा को बदलना बेहद आसान है, इसके लिए बस आपको ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसकी भाषा को बदलने के लिए आपके पास दो तरीके होते हैं। पहले तरीके के तहत यूजर्स को स्मार्टफोन की भाषा को बदलना होगा। क्योंकि वॉट्सऐप आपके फोन की डिफॉल्ट भाषा के अनुसार ही कंवर्ट हो जाता है। इसलिए आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर लैंग्वेज को अपनी पसंदीदा भाषा में बदल सकते हैं। जिससे आपका व्हाट्सएप भी उसी भाषा में बदल जाएगा।

    व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप की भाषा कैसे बदलें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    वहीं दूसरे तरीके की बात करें तो इसके लिए आपको वॉट्सऐप के अंदर मौजूद सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद ड्रॉपआउट मेन्यू में चैट्स पर टैप करके ऐप लैंग्वेज पर सेलेक्ट करें। अब आप अपने अनुसार को किसी भी लैंग्वेज को चुक सकते हैं।

    और पढ़ें...