2018 में दुनिया को चौंकाने वाली तकनीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लेकर पॉप अप कैमरा तक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 29 Dec 2018 05:13 PM IST
Best technology seen in 2018 From in display fingerprint to pop camera
Biggest Tech News 2018 - फोटो : amar ujala

    साल 2018 खत्म हो रहा है और नए साल के स्वागत में आप व हम लग गए हैं। हर साल तकनीक की दुनिया में कई सारे बदलाव होते हैं। कई नई तकनीक सामने आती हैं। इस साल भी पॉप अप कैमरा वाले स्मार्टफोन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन-डिस्प्ले कैमरा जैसी कई तकनीकें देखने को मिलीं। तो आइए एक नजर डालते हैं साल 2018 में आई इन शानदार टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से।

    vivo nex s
    vivo nex s

    Vivo Nex- पॉप अप कैमरा

    वीवो ने दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लांच किया जिसमें पॉप अप कैमरा दिया गया है। पॉप अप कैमरे का मतलब है कि सेल्फी कैमरा आपको नजर नहीं आएगा लेकिन फोटो क्लिक करते समय कैमरा फोन के सबसे ऊपरी हिस्से से निकलकर बाहर आएगा और फिर अंदर चला जाएगा। भारत में दुनिया के पहले पॉप अप कैमरे वाले फोन वीवो नेक्स को 44,990 रुपये में लांच किया गया था।

    Oppo Find X
    Oppo Find X

    Oppo Find X- स्लाइडर कैमरा

    ओप्पो ने पहली बार स्लाइडर कैमरे के साथ अपने फ्लैगशिप फोन फाइंड एक्स को दुनिया के सामने पेश किया है। इस फोन की डिस्प्ले पर आप नजर डालेंगे तो आपको कैमरा नजर नहीं आएगा। इस फोन में स्लाइडर स्टाइल में कैमरा है यानि कैमरे को ओपन करने पर कैमरा स्लाइडर के रूप में बाहर आता है। Oppo Find X के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 59,990 रुपये है।

    और पढ़ें...