VI Recharge Plan: इन बेस्ट रिचार्ज प्लान से मिलेगा बंपर डाटा और अनलिमिटेड काॅलिंग, जानिए इनके बारे में

आज के समय में हर वो व्यक्ति जिसके पास स्मार्टफोन है,वो यही चाहता है कि उसके फोन का डाटा कभी खत्म न हो और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलती रहे। भारत में बहुत बड़ी आबादी ऐसी है जो अपने सारे काम इंटरनेट से करती है। जैसे:ऑनलाइन क्लास करना,बिल जमा करना,मनोरंजन करना,ऑनलाइन वर्क करना जैसे काम सब इंटरनेट से ही होते है। इसीलिए टेलिकॉम कंपनी भी ग्राहकों के लिए कई बेस्ट डाटा प्लांस पेशकश करती हैं। देश की जानी मानी टेलिकॉम कंपनी VI के पास उपभोक्ताओं के लिए सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लांस हैं। अगर आप के पास स्मार्टफोन है और आप VI का नेटवर्क उपयोग करते हैं तो ये रिचार्ज प्लांस आपके लिए किफायती हो सकते हैं। इन प्लांस में आपको मिलेगा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा और ज्यादा डाटा,VI मूवीज के साथ और भी मनोरंजन के कई साधन।इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लांस के बारे में विस्तार से-

179 रुपये का रिचार्ज
कंपनी ने अपने इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉयस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क के साथ 2GB डाटा,300 SMS प्रतिदिन दिया है। जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यदि एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो VI मूवीज और मोबाइल टीवी पैक का एक्सेस फ्री मिलता है।

269 रुपये का रिचार्ज
कंपनी ने अपने इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉयस कॉलिंग किसी भी नेटवर्क के साथ दिया है। 1GB डाटा प्रतिदिन,100SMS प्रतिदिन दिया है। जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यदि एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो VI मूवीज और मोबाइल टीवी पैक का एक्सेस फ्री मिलता है।