Fake App: अगर किसी ऐप में नजर आ रही हैं ये चार गलतियां, तो तुरंत कर दें अनइंस्टॉल, नहीं तो बैंक खाता हो सकता है खाली

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Tue, 30 Nov 2021 04:58 PM IST
bank fraud application bank account application fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

    आजकल हर किसी के हाथ में आपको स्मार्टफोन नजर आ जाएगा। घर पर काम करने वाले शख्स से लेकर दफ्तर जाने वाले लोगों तक, हर किसी के पास मोबाइल फोन होता है। मोबाइल पर लोग कई तरह के काम करते हैं, जिसमें से एक काम है ऑनलाइन बैंकिंग करना। लोग अपने पैसों की ट्रांजैक्शन भी मोबाइल के जरिए ही करते हैं। ऐसे में एक-दूसरे को पैसे भेजना काफी आसान हो गया है, लेकिन इन सबके बीच साइबर फ्रॉड का खतरा भी काफी बढ़ा है। आए दिन इस तरह के मामले सामने आते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम अपने मोबाइल फोन में किन फर्जी ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं, इस बात को जाना जाए क्योंकि इन फर्जी ऐप के जरिए भी आपका बैंक खाता पूरा खाली हो सकता है। तो चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं, जिनका ध्यान आपको कोई ऐप डाउनलोड करने से पहला रखना है।तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

    बैटरी जल्दी खत्म हो रही है

    अगर किसी ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आपकी फोन की बैटरी जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है, तो ये ऐप सही नहीं हो सकता है। वहीं, बैटरी बार-बार या थोड़ी-थोड़ी देर में कम होने लगती है तो फिर हो सकता है कि मोबाइल में वायरस आ गया हो।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    रेटिंग पर ध्यान दें

    ऐप डाउनलोड करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि इस ऐप को कितने लोगों ने डाउनलोड किया है यानी कितनी बार डाउनलोड किया है। वहीं, लोग ऐप को लेकर अपना अनुभव भी साझा करते हैं। इसको देखकर ही ऐप डाउनलोड करें।

    और पढ़ें...