फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉफी-काजू के लिए प्रसिद्ध वो देश, जहां पैर से खेला जाता है 'वॉलीबाल'

Fri, 31 Jan 2020 11:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 31 Jan 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Vietnam residents are fond of kick volleyball Game Know More
kick volleyball - फोटो : सोशल मीडिया

हर देश में किसी न किसी खेल के प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। भारत में क्रिकेट, यूरोप के देशों में फुटबॉल, लेकिन वियतनाम में एक अजीब किस्म का खेल का प्रचलित है। जिसे वे टकराव या किक वॉलीबाल कहा जाता है। इसमें खिलाड़ी एक नेट बांधकर अपने पैर और सिर की मदद से गेंद को एक पाले से दूसरे पाले में धकेलने का काम करते हैं। जैसे वॉलीबाल में जो काम हाथ का होता है, किक वॉलीबाल में वो काम पैर करता है। इसे सेपक टकरा भी कहा जाता है।

Vietnam residents are fond of kick volleyball Game Know More
Sepak Takraw - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होता है सेपक टकरा ?

सेपक टकरा, मलय और थाई भाषा के दो शब्द हैं। सेपक, मलय का शब्द है, जिसका अर्थ किक लगाना है। टकरा का मतलब हल्की गेंद है। यह भारत के नॉर्थ ईस्ट में लोकप्रिय है। जो वॉलीबॉल, फुटबॉल और जिम्नास्टिक का मिश्रण है। इस खेल को इंडोर हाल में 20 गुणा 44 के आकार की जगह में सिंथेटिक फाइबर की गेंद से इस खेल को खेला जाता है।

इस खेल में गेंद को वॉलीबॉल की तरह नेट के दूसरे पार भेजना होता है, लेकिन इसके लिए खिलाड़ी सिर्फ पैर, घुटने, सीने और सिर का ही इस्तेमाल कर सकता है। हाथ से गेंद को नहीं छुआ जा सकता। यह खेल दो प्रकार से खेला जाता है। पहला टीम इवेंट होता है, जिसमें 15 खिलाड़ी होते हैं, दूसरा रेगू इवेंट होता है, इसमें 5 खिलाड़ी इस खेल में शामिल होते हैं।

Vietnam residents are fond of kick volleyball Game Know More
वियतनाम - फोटो : BBC

बेरोजगारी दर कम

वियतनाम की साक्षरता दर 94 प्रतिशत है। यहां के स्कूल में आज भी घंटियों के बजाय पारंपरिक गौंग बजाए जाते हैं। खास बात यह है कि तमाम विकासशील देशों के मुकाबले वियतनाम की बेरोजगारी दर सबसे कम है। यहां की भाषा में छह अलग-अलग टोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vietnam residents are fond of kick volleyball Game Know More
बौद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला

बौद्ध धर्म

वियतनाम में बौद्ध धर्म जीवन पद्धति का हिस्सा है। इसके अलावा यहां के मंदिर अपनी खास बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां पैगोडा पूजा और मंदिर सम्मान के प्रतीक हैं।

विज्ञापन
Vietnam residents are fond of kick volleyball Game Know More
कॉफी - फोटो : Pixabay

काजू-कॉफी से पहचान

वियतनाम की कॉफी पूरे विश्व में मशहूर है। यहां के काजू भी बेहतरीन होते हैं। वियतनाम का मुख्य खाद्य पदार्थ चावल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed