फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी बनना चाहते थे आईएएस अधिकारी, अब ISSF वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल

Sat, 27 Apr 2019 03:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Apr 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Verma started shooting as hobby now won Gold medal in ISSF world cup
अभिषेक वर्मा - फोटो : file

निशानेबाजी का अपना दूसरा वर्ल्ड कप खेल रहे 29 साल के अभिषेक वर्मा ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है। इसी के साथ उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।


 
Abhishek Verma started shooting as hobby now won Gold medal in ISSF world cup
अभिषेक वर्मा - फोटो : file

शनिवार को बीजिंग में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निशाना लगाते ही अभिषेक ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीत लिया। अभिषेक ने शुरू से आखिरी तक अपनी पकड़ बनाए रखी एयर 242.7 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे।


 
Abhishek Verma started shooting as hobby now won Gold medal in ISSF world cup
अभिषेक गोल्ड - फोटो : file

वर्मा ने पिछले साल हुए एशियन गेम्स में डेब्यू करते हुए कांस्य पदक जीता था। शौकिया तौर पर निशानेबाजी करने वाले अभिषेक ने सिर्फ तीन साल पहले ही इस खेल में कदम रखा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Verma started shooting as hobby now won Gold medal in ISSF world cup
अभिषेक वर्मा गोल्ड - फोटो : file
बनना चाहते थे आईएएस अधिकारी:

पिस्तौल उठाकर निशानेबाजी के खेल में उतरने से पहले हरियाणा के अभिषेक ने कंप्यूटर के क्षेत्र में हाथ अजमाने से लेकर प्रसाशनिक अधिकारी बनने तक की भी कोशिश की।

बतौर अभिषेक, 'मैंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढाई की लेकिन जो सोच के किया वो मजा नहीं आया। फिर मैंने यूपीएससी की तैयारी की लेकिन वो बहुत मुश्किल था। उसके बाद मैंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से लॉ की पढाई की क्योंकि मेरे पिता हरियाणा में जज हैं। इसी दौरान मैंने शौकिया तौर पर निशानेबाजी शुरू की। 

फिर धीरे-धीरे मैंने इस खेल को अपना जूनून बना लिया और इसे ज्यादा गंभीरतापूर्वक लेने लगा। कुछ दिन बाद गुडगाँव आ गया जहां शूटिंग अकादमी से जुड़ा और कोचिंग लेनी शुरू की और बड़े स्तर पर खेलने लगा।

अभिषेक वर्मा ने बड़े ही कम समय में भारत के दिग्गज शूटरों को पीछे छोड़ दिया और कई खिताब अपने नाम कर लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed