{"_id":"5f1ad2b36a176d25c61772e9","slug":"who-was-the-manthara-in-ramayana-due-to-which-ram-got-exile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन थी मंथरा जिसके कारण राम को मिला वनवास और क्यों रहती थी वह कैकेयी के साथ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
कौन थी मंथरा जिसके कारण राम को मिला वनवास और क्यों रहती थी वह कैकेयी के साथ
रामायण में श्री राम के वन जाने का मुख्य कारण दासी मंथरा थी। वाल्मीकि की रामायण में भी मंथरा की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। लेकिन यह मंथरा कौन थी, जिसने दासी होते हुए भी अयोध्या नरेश के पूरे परिवार की गाथा बदल कर रख दी थी। इतना सब होने पर भी वह राज भवन में क्यों थी और रानी कैकेयी के साथ उसके होने की क्या वजह थी। जानते हैं इस बारे में..
2 of 4
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
कैकेयी अश्वपति सम्राट की पुत्री थी। कैकेयी बहुत ही सुंदर, गुणी और वीरांगना स्त्री थी। इसीलिए वह राजा दशरथ को अपनी तोनों रानियों में सबसे ज्यादा प्रिय थी। कहा जाता है कि जब कैकेयी का विवाह राजा दशरथ से हुआ था तो दासी मंथरा मायके से उनके साथ आयी थी। जानते हैं कि मंथरा को कैकेयी अपने साथ क्यों लाईं थी और वह कौन थी।
3 of 4
भगवान राम प्रतीकात्मक तस्वीर
एक कथा के अनुसार राजा अश्वपति का एक भाई था, जिसका नाम वृहदश्व था। उसकी विशाल नैनों वाली एक बेटी रेखा थी, कैकेयी और रेखा बालपन से ही बहुत की अच्छी सखी थी। वह राजकन्या होने के साथ बहुत बुद्धिमति भी थी, परंतु बाल्यावस्था में ही एक रोग ने उसे घेर लिया जिसके कारण उसका पूरा शरीर पसीने में भीग जाता था, और वह प्यास के व्याकुल हो जाती थी। एक दिन प्यास से अत्यंत व्याकुल होने पर उसने इलायची, मिश्री और चंदन से बना हुआ शरबत पी लिया। उस शरबत को पीने से उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। आगे पढ़े..
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रभु राम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उसके पिता ने तुरंत चिकित्सकों से उपचार कराया। उपचार कराने से वह ठीक तो हो गई लेकिन उसकी रीढ़ की हड्डी में दोष आ गया जिसके कारण उसकी रीढ़ हमेशा के लिए टेढ़ी हो गई। यह कोई और नहीं बल्कि मंथरा ही थी। अपने इसी दोष के कारण वह अविवाहित थी, और कैकेयी के विवाह के समय मंथरा उनकी अंगरक्षिका बनकर अयोध्या आ गई।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।