झाड़ू एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। ये एक ऐसा घरेलू सामान है, जिससे घर की साफ-सफाई की जाती है। झाड़ू ज्यादातर घास, फाइबर, प्लास्टिक या सींख की बनी होती है। घर की साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली झाड़ू को लोग भले ही एक सामान्य सी वस्तु मानते हों, लेकिन इसका संबंध आपके सुख और सौभाग्य से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष के अनुसार झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है। कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है, उसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा भी शास्त्रों में झाड़ू से जुड़े कई निमय बताए गए हैं, जिसे नहीं मानने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। अक्सर झाड़ू का इस्तेमाल करने से वो खराब हो जाती है, जिसके बाद इसे बदलकर बाजार से नई झाड़ू लाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि झाड़ू किसी भी दिन खरीद कर घर नहीं लाना चाहिए। शास्त्र के अनुसार कुछ दिनों के बारे में बताए गए हैं, जिस दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। आइए जानते हैं किस दिन झाड़ू खरीदना चाहिए...
{"_id":"6217211e3e0a7b6db909fa3a","slug":"which-day-is-good-to-buy-broom-to-remove-financial-problem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन खरीदें झाड़ू, घर में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन खरीदें झाड़ू, घर में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली
Fri, 25 Feb 2022 06:52 AM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:52 AM IST
विज्ञापन
धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन खरीदें झाड़ू
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन खरीदें झाड़ू
- फोटो : iStock
किस दिन खरीदें झाड़ू?
- ज्योतिष के अनुसार झाड़ू खरीदने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन सबसे उत्तम और शुभ होता है। मंगलवार या शनिवार को झाड़ू खरीदने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही ऐसे घर में मां लक्ष्मी की भी कृपा हमेशा बनी रहती है।
लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन खरीदें झाड़ू
- फोटो : iStock
- सिर्फ यही नहीं, झाड़ू खरीदने के लिए वार के अलावा पक्ष का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि कृष्ण पक्ष में भी झाड़ू खरीदना अच्छा और शुभ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन खरीदें झाड़ू
- फोटो : pixabay
पुरानी झाड़ू किस दिन फेंके?
- कहा जाता है कि घर का जो भी टूटा-फूटा या पुराना सामान है, उन्हें अमावस्या के दिन घर से बाहर निकालना चाहिए। झाड़ू भी आप इसी दिन बाहर निकाल सकते हैं। साथ ही शनिवार के दिन भी झाड़ू को घर बाहर निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन खरीदें झाड़ू
- फोटो : iStock
- पुरानी झाड़ू भूलकर भी गुरुवार या शुक्रवार के दिन घर के बाहर ना फेकें। इससे मां लक्ष्मी भी झाड़ू के साथ घर के बाहर चली जाती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि गुरुवार और शुक्रवार क्रमशः भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से संबंध रखते हैं।