हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए दिसंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशिः कई प्रोग्राम कैंसिल करने पड़ सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके प्रेम संबंधों के नजरिए से यह सप्ताह आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस सप्ताह के आरंभ में अपने प्रेमी से कई तरह के वादे कर रखे होंगे, जिन्हें शायद आपको अचानक से कैंसिल करना पड़ सकता है। आपका प्रेमी निर्धारित प्रोग्राम कैंसिंल ना करने का प्रयास करेगा और आपको उसकी जिद के सामने झुकना भी पड़ सकता है, लेकिन जो काम आप पीछे छोड़ कर आए हैं उसकी ओर भी आपका ध्यान बराबर बना रहेगा जिससे आप पूरा मजा नहीं ले पाएंगे।
वृष राशिः मनमुटाव से हो सकती है सप्ताह की शुरुआत
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपका अहं आपके प्रेम संबधों के आडे़ आ सकता है। आप चाहेंगे कि आपका प्रेमी ही हर बात की शुरुआत में पहल करें। आप प्रेमी की तारीफ में भी शब्दों की कंजूसी कर सकते हैं। काम यदि सराहनीय है तब दबे शब्दों में ही सही, प्रशंसा तो कीजिए। सप्ताह का आरंभ मनमुटाव से हो सकता है, लेकिन मध्य भाग में परिस्थिति में कुछ बदलाव होने की उम्मीद हो सकती है। अगर बदलाव हुआ भी तो क्षण भर के लिए ही कहा जा सकता है क्योंकि अंतिम भाग फिर परेशानियों वाला सिद्ध हो सकता है।
मिथुन राशिः प्रेमी को सरप्राइज देने का प्लान कर सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
रोमांस करने के बहुत से सपने आप देखते रहते हैं और ख्यालों की दुनिया में कहां से कहां पहुंच भी जाते हैं, लेकिन जब हकीकत की बात आती है तब आपके बहुत से विचार हवा हो जाते हैं। जो काम वास्तव में हो सकता है उसी का प्लान आप करें। अपने प्यार को सरप्राइज देने का प्लान बनाकर आप यह सप्ताह रोमांटिक बना सकते हैं। सप्ताहांत में आपके सामने कोई आपकी तस्वीर दिखाने का प्रयास कर सकता है। यह आपको कतई पसंद नहीं आएगा, क्योंकि आपकी कमियों की ओर कोई इशारा करे, यह आपको सहन नही है।
कर्क राशिः एक दूसरे को समझने का मिलेगा मौका
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आप जिसे पसंद करते हैं और चाहते हैं, उसके साथ आपके भावनात्मक संबंध और अधिक गहरे होने की संभावना बन रही है। आपकी बातचीत किसी गहन विषय से आरंभ हो सकती है। जो बाद में दिलचस्पी में बदल सकती है और इस सप्ताह का आरंभ में आप वही कीजिए जो आपके अन्य मित्र करते हैं। प्रेम संबंध बढ़ाने के लिए आप इस तरह के काम कर सकते हैं जैसे साथ घूमना-फिरना, थोड़ी मस्ती और बहुत सारी बातें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को समझने का बेहतर मौका मिलेगा।