फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स 2020: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नए साल से पहले घर में करें ये 4 बदलाव

Sat, 21 Dec 2019 04:32 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 21 Dec 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
vastu tips 2020 how to decorate home

साल 2020 का आरंभ होने जा रहा है। हम ऐसे घर की कल्पना करते हैं जो साफ-सुथरा, सजा-संवरा हो, जहां खुशियां बसती हों, सदस्यों के बीच तालमेल हो, भविष्य की सकारात्मक योजनाएं हों, उत्साह हो, जीवन हो। लेकिन घर को घर बनाने का प्रयास कुछ ही लोग करते हैं। नए साल की शुरुआत से पहले घर में कुछ बदलाव का संकल्प लेते हैं। 

vastu tips 2020 how to decorate home

दीवारों की दरारों को भरवाएं

  • दीवारों पर पड़ी दरारें, धब्बे, जाले, टूटी खिड़कियां आपके मन को प्रतिबिबिंत करती हैं। इसलिए सबसे पहले दरारों को भरवाएं। टूट-फूट ठीक कराएं। नए साल की शुरुआत से पहले घर में पड़ी सभी दरारों को सही करवा लें।
vastu tips 2020 how to decorate home

रसोई घर को सुधारें 

  • रसोई घर का खास हिस्सा होता है। नए साल से पहले रसोई घर को सुधार ले और रसोई घर में लाल, पीला व नारंगी रंग का प्रयोग करें। इस नए साल आने से पहले यह संकल्प लें की रसोई घर को हमेशा साफ, स्वच्छ रखें। साफ सफाई रखने से ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips 2020 how to decorate home

दक्षिण-पश्चिम कोना ठीक करें

  • नींद की परेशानी, भूत-प्रेत का डर अथवा बुरे सपने आए, तो दक्षिण-पश्चिम का कोना ठीक करें। यह शनि ग्रह तथा भूमि तत्व से जुड़ा स्थान है। रसोई या मुख्य दरवाजा यहां न बनाएं। इस स्थान पर भी विशेष साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
vastu tips 2020 how to decorate home

उत्तर-पश्चिम कोना ठीक रखें

  • बेचैनी और दूरस्थ कम्यूनिकेशन में सुधार के लिए उत्तर-पश्चिम कोने को ठीक रखें। चंद्रमा इस स्थान का कारक है। यहां पर कोई चीज स्थिर नहीं रहती। अतः बाथरूम या गेस्ट रूम बनाएं। इस स्थान पर भी विशेष साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed