फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: बड़े शातिर और चालाक होते हैं ये 4 राशि वाले, अपनी बुद्धि-विवेक से होते हैं बेहद कामयाब

Mon, 19 Jul 2021 02:49 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 19 Jul 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
These 4 Zodiac Signs People Are Very intelligent & sharp minded
ज्योतिष शास्त्र में बुद्ध ग्रह को तर्कशक्ति और बुद्धि-विवेक का कारक माना जाता है। - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां, 9 ग्रहों की चाल, और 27 नक्षत्रों की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है। 12 राशियों का अपना-अपना स्वभाव होता है। जिस भी ग्रह की जो राशि होती है, उस राशि पर संबंधित ग्रह का असर भी दिखाई देता है। इसी प्रकार जिस व्यक्ति की जो राशि होती है उस व्यक्ति का स्वभाव भी उस राशि के स्वभाव के अनुसार ही होता है। कुछ विशेष राशियों के जातक बेहद चालाक माने जाते हैं। ये अपने विवेक और बौद्धिक कौशल से अपने काम को आसानी से निकलवा लेते हैं। ये अपने बुद्धि विवेक से जीवन में खूब कामयाबी पाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुद्ध ग्रह को तर्कशक्ति और बुद्धि-विवेक का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वे जातक स्वभाविक रूप से बुद्धिमान और बोलने की कला में माहिर होते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के जातक होते हैं चालाक और तेज तर्रार.

These 4 Zodiac Signs People Are Very intelligent & sharp minded
मेष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि

मेष राशि मंगल ग्रह की राशि है। इस राशि के जातक गुस्से वाले होने के साथ-साथ तेज बुद्धि के होते हैं। मेष राशि वाले अपने नियम कायदों को चलाते हैं। ये दुनिया को अपने पीछे चलाना चाहते हैं। ये जातक अपने बुद्धि-विवेक से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होते हैं। इनकी बातों में लोग आंख बंद करके भरोसा कर लेते हैं। इनमें आत्म-विश्वास और संयम सबसे ज्यादा होता है।

These 4 Zodiac Signs People Are Very intelligent & sharp minded
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

सिंह राशि के जातक तेज और शातिर दिमाग वाले होते हैं। इनके बोलने अंदाज में इतना आकर्षण और विश्वास होता है कि सामने वाला इंसान इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता है। सामने वाले को अपनी बातों में फंसाना भली भांती आता है। इस राशि के लोग दूसरों को अपने विवेक और बौद्धिक कौशल से प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These 4 Zodiac Signs People Are Very intelligent & sharp minded
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि

कन्या राशि के जातक बाचाल होने के साथ-साथ बुद्धिमान होते हैं। कन्या राशि वाले जातक बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनमें गजब की तार्किक शक्ति होती है। ये अपनी बातों और बौद्धिक कौशल से अपने काम प्यार से निकलवा लेते हैं। ये लोग हर मुश्किल और हर परेशानी को बड़ी समझदारी से संभाल लेते हैं। 

विज्ञापन
These 4 Zodiac Signs People Are Very intelligent & sharp minded
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक निडर स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की गजब की क्वालिटी होती है। तेज दिमाग होने के कारण ये आसानी से अपने काम को निकलवा लेते हैं। तेज दिमाग के साथ-साथ इनके अंदर गजब का साहस होता है। यही वजह है कि वृश्चिक राशि के जातक सक्सेसफुल होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed