{"_id":"5a48c4584f1c1b0b788b5c2d","slug":"there-is-a-loss-to-tell-such-people-secret-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, किन लोगों को नहीं बतानी चाहिए कभी गुप्त बातें, वरना नुकसान में रहोगे","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
जानिए, किन लोगों को नहीं बतानी चाहिए कभी गुप्त बातें, वरना नुकसान में रहोगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
qwe
जीवन में कुछ ऐसे राज और गुप्त बातें होती हैं जिन्हें कुछ लोगों के साथ साझा करने में नुकसान है। जानिए उन लोगों के बारे में।
Trending Videos
फाइल फोटो
महाभारत के तीर्थयात्रा पर्व में (स्त्रियां मूढेन बालेन लुब्धेन लघुनापि वा। न मंत्रयीत गुह्यानि येषु चोन्मादलक्षणम्।।) श्लोक के जरिए इस बात का उल्लेख किया गया है कि व्यक्ति को कुछ लोगों के सामने अपनी गुप्त बातें नहीं करनी चाहिए अन्यथा नुकसान सहना पड़ता है।
srt
मूर्ख लोगों को अपने राज नहीं बताने चाहिए। दरअसल मूर्ख को ये भान नहीं रहता कि उसे राज की बात किसके साथ साझा करनी चाहिए। वो मूर्खता में आपके राज आपके शत्रु के सामने भी कह सकता है जिससे आप संकट में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
couple
यूं भी कुछ महिलाओं का चंचल स्वभाव उनके पेट में कोई बात पचने नहीं देता। खासकर अगर बात परिवार के मान सम्मान से जुडी है तो उसे भूलकर भी चंचल स्वभाव की महिला के सामने न करें। आप जिस बात के लिए मना करेंगे वो गाहे बगाहे उसी बात को सबके सामने बोल देंगी जिससे परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है।
विज्ञापन
Couple
बच्चों को इस बात का भान नहीं होता कि किसी बात की गंभीरता और निजता की सीमा क्या है। बच्चे अपने आस पास के बच्चों के बीच भी घर की गुप्त बातें बोल देते हैं और दूसरों के सामने भी। इतना ही नहीं शत्रु बच्चों को बहलाकर घर की गुप्त बातें जान सकते हैं। इसिलए बच्चों के सामने गुप्त और गहरे राज नहीं बोलने चाहिए। लालची किसी का सगा नहीं होता। अगर आप लालची इंसान के साथ गहरे राज शेयर करेंगे तो वो कल को किसी भी लालच में आपके राज आपके शत्रु के साथ साझा कर सकता है। वो अपने फायदे के लिए आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है।