{"_id":"5dca6ac48ebc3e5aea7bd82f","slug":"rahu-ketu-and-shiv-mandir-kerala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैरानी में ड़ाल देता है यह मंदिर, जब भक्त चढ़ाने आते हैं दूध","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
हैरानी में ड़ाल देता है यह मंदिर, जब भक्त चढ़ाने आते हैं दूध
भारत में जितने भी मंदिर हैं, सभी के पीछे कोई ना कोई तथ्य या मान्यता छिपी हुई है। ऐसा ही एक प्रसिद्ध मंदिर केरल के कीजापेरुमपल्लम गांव में स्थित हैं जिसे नागनाथस्वामी मंदिर या केति स्थल के नाम से भी जाना जाता है। कावेरी नदी के तट पर बसा यह मंदिर केतु देव को समर्पित है और इस मंदिर के मुख्य देव भगवान शिव है। भगवान शिव को नागनाथ भी कहा जाता है।
2 of 5
भगवान शिव को नागनाथ भी कहा जाता है
भारतीय फलित ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह माने गए हैं। इनमें राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। राहु जहां सिर है वहीं केतु केवल धड़। पौराणिक कथा अनुसार राहु एक राक्षस है और वह बेहद बलशाली है। नौ ग्रहों में राहु कूटनीति, राजनीति, सट्टा, भ्रम और सत्ता पद का भी ग्रह माना गया है वहीं केतु मोक्षकारक और रहस्यमयी गुप्त विद्याओं का प्रदाय ग्रह माना गया है। दोनों ही ग्रह बहुत महत्वपूर्ण हैं और कलियुग में दोनों का ही प्रभाव माना गया है। कुंडली में राहु और केतु की स्थिति के अनुसार कालसर्प दोष का भी निर्माण होता है। नौ ग्रहों हर देवी देवता के अधीन भी माने गए हैं। इसे आप नौ ग्रह और देवताओं का संबंध भी कह सकते हैं। राहु की शांति के लिए जहां शिव की आराधना का महत्व बताया गया है वहीं केतु के लिए गणेश जी की आराधना।
3 of 5
राहु देव के ऊपर दूध चढ़ाया जाता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केतु देव के इस मंदिर में राहु देव के ऊपर दूध चढ़ाया जाता है और केतु दोष से पीड़ित व्यक्ति द्वारा चढ़ाया गया दूध नीला हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भगवान शिव की अराधना
एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार ऋषि के श्राप से मुक्ति पाने के लिए केतु देव ने भगवान शिव की अराधना प्रारंभ की। शिवरात्रि के पवित्र दिन भगवान शिव ने केतु को दर्शन दिए और उसे श्राप मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
केतु का धड़ सांप का और सिर मनुष्य का होता है
धार्मिक ग्रंथो के अनुसार केतु को सांपों का देवता भी कहा जाता है क्योंकि उसका धड़ सांप का और सिर मनुष्य का होता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।