- हनुमान जी की महिमा का गुणगान हर जगह होता है। हनुमान जी को भक्त शिरोमणि की उपाधि भी मिली हुई है तो वीर शिरोमणि की उपाधि भी मिली हुई है।
- हनुमान जी इस कलयुग में जाग्रत देव हैं और अपने भक्तों से हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।
- अगर आप भी जीवन में परेशान हैं। परिवार में कई तरह की परेशानियां आ रही हैं तो घर के मुख्य द्वार में हनुमान जी की पंचमुखी अवतार वाली फोटो लगा लें। आपकी परेशानियां पल में दूर हो जाएंगी।
- हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान जी देवो में देव हैं। उनके समान इस दुनिया में कोई और बलशाली नहीं है। ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो हनुमान जी नहीं कर सकते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी ने पंचमुखी रूप में अवतार लेकर रावण के भाई अहिरावण का वध किया था।
- हनुमानजी के पंचमुखी अवतार में पहला मुख वानर, दूसरा गरूड़, तीसरा वराह, चौथा अश्व और पांचवां नृसिंह का मुख है। पंचमुखी रूप द्वारा हनुमान जी अपने भक्तो के सभी दुखों को दूर करते हैं और हर मुख का अपना अलग महत्व है।
- पहले वानर मुख से सारे दुश्मनों पर विजय मिलती है। दूसरे गरुड़ मुख से सारी परेशानियां दूर होती हैं। तीसरे उत्तर दिशा के वराह मुख से प्रसिद्धि ,शक्ति और लंबी आयु मिलती है। चौथे नृसिंह मुख से मुश्किलें, तनाव और डर दूर होते हैं। प्रतिमा के पांचवें अश्व मुख से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- हनुमान जी की पंचमुखी अवतार वाली तस्वीर घर के मुख्य द्वार में लगाने से सभी तरह के सुख और आनंद की प्राप्ति होती है।
मंगलवार विशेष: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं हनुमान जी की पंचमुखी अवतार वाली फोटो
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन