{"_id":"5d4d41ca8ebc3e6cfb08894f","slug":"know-about-importance-of-kalash-during-puja-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्यों हर पूजा में रखा जाता है कलश और क्या है तरीका","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानें क्यों हर पूजा में रखा जाता है कलश और क्या है तरीका
हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ में कलश की स्थापना मुख्य रूप से की जाती है। कलश को लेकर ऐसी मान्यता है कि ये सभी तीर्थों का प्रतीक होता है। कलश में सभी देवी-देवताओं की मातृ शक्तियां होती हैं। इसके बिना कोई भी पूजा पूर्ण नहीं हो पाती है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कलश से जुड़ी रोचक बातें।
2 of 5
- फोटो : social media
कलश से प्राप्त हुई थीं मां सीता
त्रेता युग में राजा जनक जब खेत में हल चला रहे थे। इस दौरान भूमि के अंदर गड़े हुए कलश से हल टकरा गया। राजा ने कलश निकाला तो उसमें से कन्या प्राप्त हुई थी। इसी कन्या का नाम सीता रखा गया। इसके अलावा एक और कथा प्रचलित यह है कि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश प्राप्त हुआ था। मां लक्ष्मी के सभी तस्वीरों में कलश मुख्य रूप से दर्शाया जाता है। इन्हीं वजहों से पूजा में कलश की स्थापना करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है।
3 of 5
- फोटो : social media
जब पूजा में कलश स्थापित किया जाता है तो ऐसा माना जाता है कि कलश में त्रिदेव और शक्तियां विराजमान हैं। साथ ही कलश में सभी तीर्थों का और सभी पवित्र नदियों का ध्यान भी किया जाता है। सभी शुभ कामों में कलश स्थापित करने का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
पूजा में सोने, चांदी, मिट्टी और तांबे का कलश रख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि पूजा के दौरान लोहे का कलश नहीं रखना चाहिए। कलश को लाल कपड़े, नारियल, आम के पत्तों और कुश की मदद से तैयार किया जाता है। पूजा करते समय कलश जहां स्थापित करना हो, वहां हल्दी से अष्टदल बनाया जाता है। उसके ऊपर चावल रखे जाते हैं। चावल के ऊपर कलश रखाजाता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
कलश में जल, दूर्वा, चंदन, पंचामृत, सुपारी, हल्दी चावल, सिक्का, लौंग, इलायची, पान, सुपारी आदि शुभ चीजें डाली जाती हैं। इसके बाद कलश के ऊपर स्वास्तिक बनाया जाता है। कलश के ऊपर आम के पत्तों के साथ नारियल रखा जाता है। इसके बाद धूप-दीप जलाकर कलश का पूजन किया जाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।