फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   If you want to get the blessings of Mahalaxmi then do not do this work after sunset

मां महालक्ष्मी की पाना चाहते हैं कृपा तो सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये काम

Sun, 24 Jan 2021 08:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 24 Jan 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
If you want to get the blessings of Mahalaxmi then do not do this work after sunset
लक्ष्मी देवी

मां महालक्ष्मी को चंचला कहा गया है। एक स्थान पर ठहरना उनका मूल स्वभाव नहीं है, लेकिन हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी उनके यहां वास करें और उनपर अपनी कृपा बनाए रखें। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। व्यक्ति को कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए कि मां लक्ष्मी नाराज हो, क्योंकि मां लक्ष्मी की कृपा से ही मनुष्य को धन संपदा की प्राप्ति होती है। और घर में दरिद्रता आती है। जानते हैं कि कौन सा है वह कार्य... 

विज्ञापन


 

Trending Videos

If you want to get the blessings of Mahalaxmi then do not do this work after sunset
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

झाड़ू लगाना हर घर का एक नित्य कार्य है। इससे न केवल घर में साफ-सफाई रहती है बल्कि घर में समृद्धि भी आती है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। प्रतिदिन सुबह उठकर सबसे पहले घर की बुहारी (साफ-सफाई) करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। झाड़ू लगाने से संबंधित भी नियम बताए गए हैं। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना वर्जित माना गया है। सूर्यास्त हो जाने के बाद कभी भूलकर भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और आपके घर में दरिद्रता आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सूर्यास्त होने से पूर्व ही बुहारी (झाड़ू) कर लेना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से आपके घर का धन भी बुहर जाता है। इसके अलावा यदि आप सूर्य छिपने के बाद झाड़ू लगाते हैं तो अंधेरे के कारण एक तो साफ-सफाई ठीक से नहीं हो पाती है साथ ही उजाले की कमी के कारण महत्वपूर्ण वस्तु आदि भी सफाई में बाहर बुहर जाने का डर बना रहता है, इसलिए उजाला रहते ही झाड़ू आदि लगाने का कार्य पूरा कर लेना चाहिए।  

  • इसके अलावा ध्यान रखना चाहिए कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखें।
  • झाड़ू को कभी ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए जहां आते जाते लोगों की नजर पड़ती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed