फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल 2020 में खूब चमकेगा इस राशि के जातकों का बिजनेस, चढ़ते चले जाएंगे कामयाबी की सीढ़ियां

Sat, 28 Dec 2019 11:34 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 28 Dec 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
gemini horoscope 2020 predictions for life and business
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

नया साल और आपके बीच बस चंद दिनों का फासला है। ऐसे में आने वाला साल आपके लिए उम्मीदों का साल है। लेकिन ऐसा जरुरी नहीं होता है कि आने वाला साल हर किसी के लिए अच्छा हो। साल 2020 में जिस भी राशि के सितारे बुलंद होंगे उनके लिए ये साल अच्छा बीतेगा, जबकि जिन राशि के जातकों ग्रह-नक्षत्र प्रतिकूल होंगे तो उनके लिए यह वर्ष अच्छा नहीं बीतेगा। लेकिन हम यहां एक राशि की चर्चा कर रहे हैं जिसके लिए नया साल 2020 करियर में तरक्की और उन्नति लाने वाला है। आइए जानते हैं कौनसी वो राशि..

gemini horoscope 2020 predictions for life and business
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

शानदार रहेगा करियर क्षेत्र
मिथुन राशि वाले जातकों का करियर शानदार रह सकता है। 2020 में ग्रह नक्षत्र इसका संकेत दे रहे हैं। इस राशि के जातक अपनी संवाद शैली से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे और भीड़ से अलग नजर आएंगे। इस वर्ष आप लक्ष्य बनाकर कार्य करना पसंद करेंगे। आपके अंदर अपने काम के प्रति उत्साह भी बना रहेगा।

gemini horoscope 2020 predictions for life and business
करियर राशिफल 2020 - फोटो : career

कार्य क्षेत्र में होगा मनोबल ऊंचा
इस साल कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपको और भी काबिल बनाएगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में कामयाब होने में सफल होंगे। फरवरी माह में आप किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल ऊंचा होगा। अपने ऊंचे मनोबल के कारण आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ पाने में सफल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gemini horoscope 2020 predictions for life and business

गलती के कारण 
अगर कार्य-व्यापार में कोई परेशानी आती है तो आपका परिवार आपके सपोर्ट में खड़ा होगा। कार्य व व्यापार के सिलसिले से छोटी यात्राएं होंगी। अगस्त में आपके व्यापार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि उसमें सकारात्मकता बनी रहेगी। अक्टूबर में कारोबार में सुधार होगा। वहीं नवंबर में आपको अपने बॉस से डांट पड़ सकती है। इसलिए ऐसी कोई भी गलती न करें जिससे कोई आपके ऊपर सवाल उठाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed