फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Wed, 27 Oct 2021 07:32 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
धर्म डेस्क, अमरउजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 07:32 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Dhanteras pr khareedari avoid buying these things on dhanteras it makes you pauper
धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें, अन्यथा हो जाएंगे कंगाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : self

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन धनतेरस भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पर कुछ वस्तुएं खरीदने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि पीतल या चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ है। धनतेरस को लेकर मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर 2021, मंगलवार  को मनाई जा रही है। धनतेरस पर मुहूर्त के आधार पर आप अपने लिए खरीदारी करते हैं। इस दिन आप कई वस्तुएं खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी वस्तु आपके लिए शुभ है और कौन सी अशुभ। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या नहीं खरीदना चाहिए। अगर धनतेरस के दिन भूलकर भी आपने इन वस्तुओं की खरीददारी की तो  घर से सुख, समृद्धि धन-वैभव सब खत्म हो जायेगा और घर में कंगाली और दरिद्रता आ जायेगी।  

Dhanteras 2021 Dhanteras pr khareedari avoid buying these things on dhanteras it makes you pauper
धनतेरस शुभ मुहूर्त - फोटो : dhanteras

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस तिथि : 2 नवंबर 2021, मंगलवार 

धनतेरस मुहूर्त 

प्रदोष काल आरंभ: सायं 5:37 से रात्रि 8:11 बजे तक 
वृषभ काल आरंभ: सायं 6.18 से रात्रि 8.14 तक 
पूजा का शुभ मुहूर्त: सायं 6.18 बजे से रात्रि 8.11 बजे तक

Dhanteras 2021 Dhanteras pr khareedari avoid buying these things on dhanteras it makes you pauper
एल्युमिनियम के बर्तन

इन चीजों को भूलकर भी न खरीदें

धनतेरस के दिन आपको इन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके घर दरिद्रता का वास हो जाएगा। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं जिनकी खरीदारी आपको भूलकर भी नहीं करनी है-

एल्युमिनियम और स्टील-

धनतेरस के दिन वस्तुओं को खरीदते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं वे एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं तो नहीं हैं। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम के बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं, और घर में दरिद्रता का वास होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है, इसलिए इसे दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Dhanteras pr khareedari avoid buying these things on dhanteras it makes you pauper
बरतन

लोहा न खरीदें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लोहा शनि का कारक माना गया है। ऐसे में इस शुभ दिन लोहे की वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु यदि आप घर लाते हैं तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 Dhanteras pr khareedari avoid buying these things on dhanteras it makes you pauper
plastic utensils - फोटो : instagram

प्लास्टिक बनाती है धन को अस्थायी

ज्योतिषविदों के अनुसार प्लास्टिक धन को अस्थायी बनाती है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। यदि आप धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की वस्तु लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed