{"_id":"68bcec9caea5ed93ca058194","slug":"chandra-grahan-2025-september-7-timing-sootak-period-and-astrological-effects-2025-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2025 Time: पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, यहां जानें समय, सूतक काल और 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Chandra Grahan 2025 Time: पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, यहां जानें समय, सूतक काल और 12 राशियों पर प्रभाव
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:30 AM IST
सार
Chandra Grahan Sutak Time: साल का दूसरा और भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को 7-8 सितंबर की रात में लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में इसे देखा जा सकेगा। इसका सूतक भी मान्य होगा। आइए जानते हैं पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल कब से लगेगा?
विज्ञापन
1 of 5
Chandra Grahan 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Chandra Grahan Effects: साल 2025 का दूसरा और भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर की रात को लगने जा रहा है, जो भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को घटित होगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और सबसे खास बात यह है कि इसे भारत के अधिकांश हिस्सों में साफ़ तौर पर देखा जा सकेगा। यह ग्रहण न केवल खगोलीय दृष्टि से विशेष है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस बार का चंद्र ग्रहण समय की दृष्टि से भी काफी लंबा होगा और इसे हाल के वर्षों में घटित होने वाली सबसे प्रभावशाली खगोलीय घटनाओं में से एक माना जा रहा है। क्योंकि यह भारत में दृश्यमान होगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा, जिसका पालन विशेष रूप से पूजा-पाठ, धार्मिक कार्यों, और दैनिक जीवन में किया जाता है।
ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा, जो इसे और भी अधिक असरदार बनाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि यह चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा, सूतक काल की समय-सीमा क्या होगी, और यह सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।
पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारंभ रात 9:57 बजे होगा। ग्रहण का मध्य काल रात 11:41 बजे और मोक्ष काल रात 1:27 बजे होगा। ग्रहण का स्पर्श, मध्य व मोक्ष संपूर्ण भारत में दृश्यमान रहेगा। यह ग्रहण भारत के अतिरिक्त पश्चिमी प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, पूर्वी अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप आदि में दिखाई देगा।
3 of 5
Chandra Grahan 2025
- फोटो : अमर उजाला
सूतक काल का समय
ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। इस बार सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से प्रारंभ होगा और पूरे ग्रहण काल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शास्त्रों के अनुसार देव-प्रतिमाओं का स्पर्श, पूजा-पाठ और हवन जैसे कार्य वर्जित माने गए हैं। हालांकि, जप और ध्यान करना इस समय कई गुना फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chandra Grahan 2025
- फोटो : अमर उजाला
सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर
चंद्रग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखा जाएगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है और शनि की राशि में घटित हो रहा है। ऐसे में हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण का समय परिवर्तन का समय होता है। चंद्रमा हमारे मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डालता है और यही कारण है कि चंद्र ग्रहण भावनात्मक रूप से हमें बहुत प्रभावित करता है। चंद्र ग्रहण के दौरान हमारे मन में बहुत उथल-पुथल मची रहती है। इस दौरान हमारे लिए कई निर्णय गलत और भविष्य को प्रभावित करने वाले हो सकते हैं। चंद्र ग्रहण में जप और ध्यान से नकारात्मक भावनाओं को अपने अवचेतन मन से बाहर निकालने का अच्छा समय होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण में नकारात्मक चीजें काफी बलशाली हो जाती हैं, लेकिन जो लोग ध्यान, जप करते हैं, वे अपनी ऊर्जा को बलशाली बना सकते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करने और दान-पुण्य करने से भी विशेष लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन
5 of 5
Chandra Grahan 2025
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के राशि से एकादश भाव पर ग्रहण रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन इन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण मिश्रित फल प्रदान करने वाला होगा। यह ग्रहण राशि से दशम स्थान पर रहेगा, इसलिए कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।
मिथुन राशि: यह चंद्रग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि: यह चंद्रग्रहण कर्क राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल रह सकता है। परिवार में किसी बात पर तनाव बढ़ सकता है। ग्रहण का असर मन पर हो सकता है। इस राशि के जातक सेहत को लेकर सतर्क रहें।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए चंद्रग्रहण शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन में सावधानी जरूरी है। अहंकार से बचें।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शत्रुओं पर विजय वाला साबित होगा। इस राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए शुभ परिणाम दिलाएगा।
तुला राशि: चंद्र ग्रहण का असर आपके पारिवारिक जीवन पर रहेगा। तुला राशि के जातक किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। इस राशि के लोगों को अपने बच्चों की ओर से चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: आपको वाहन और यात्रा से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख में बाधा होगी। नई संपत्ति खरीदने का योग बन सकता है।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा चंद्रग्रहण शुभ परिणाम देने वाला होगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में तरक्की होगी।
मकर राशि: मकर राशि के जातक धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों से संवाद बनाए रखें और संयमित रहें।
कुंभ राशि: चंद्रग्रहण आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालेगा। आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ समय कहा जाएगा।
मीन राशि: चंद्रग्रहण का मीन राशि पर प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातक आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और उधार या निवेश सोच-समझकर करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।