फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण को लेकर असमंजस, यहां जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 08 Jan 2020 09:12 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 08 Jan 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2020 date time full details significance importance and sutak kaal
शुक्रवार, 10 जनवरी को साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है

शुक्रवार, 10 जनवरी को साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 10 जनवरी की रात 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर रात के 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधी 4 घंटे से अधिक की रहेगी और यह भारत में भी दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण को लेकर लोग कहीं तरह की दुविधा में हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चंद्र ग्रहण लगेगा और कुछ का कहना है चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा। आज हम आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं...

chandra grahan 2020 date time full details significance importance and sutak kaal
आमतौर पर चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण के खत्म हो जाने के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले जाते हैं। परंतु इस बार यह चंद्र ग्रहण नहीं है यह केवल उपछाया चंद्र ग्रहण है। जिस वजह से मंदिरों के कपाट भी खुले रहेंगे और धार्मिक कार्यों में किसी तरह की कोई रुकवाट भी नहीं आएगी क्योंकि भारतीय ज्योतिशास्त्र और पंचांग के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण को चंद्र ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। आइए, अगली स्लाइड्स में आपको ज्योतिष के नज़र से उपछाया चंद्र ग्रहण के बारें में बताते हैं....
chandra grahan 2020 date time full details significance importance and sutak kaal
उपछाया चंद्र ग्रहण ज्योतिष नजर से 
  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है जिसे चंद्र मालिन्य कहा जाता है। इसके उपरांत चांद पृथ्वी की वास्तविक छाया भूभा में प्रवेश करता है। जब चांद पृथ्वी की वास्तविक छाया भूभा में प्रवेश करता है तब चंद्र ग्रहण लगता है। लेकिन इस बार चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करने के बाद उपछाया संकु से ही बहार निकल जाएगा और भूभा में प्रवेश ही नहीं करेगा, जिस वजह से उपछाया के समय चंद्रमा का विंभ केवल धुंधला पड़ेगा।  चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा का विंभ वैसे पूरा काला हो जाता है परंतु इस बार केवल धुंधलापन नजर आएगा जिसे सामान्य रूप से देखना भी काफी मुश्किल है। 
  • महत्वपूर्ण सूचना: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण पर सूतक काल नहीं लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed