Chaitra Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की शुरुआत हो चुकी है और इसी महीने सबसे धर्मिक पर्व चैत्र नवरात्रि पड़ती है। नवरात्रि का महापर्व देश भर में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल नवरात्रि का ये पावन पर्व 2 अप्रैल, 2022 से 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में माता की आराधना से विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मान्यता यह है कि नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं जिनसे परहेज करना चाहिए। यदि कोई नवरात्रि में इन कार्यों को करता है तो उसके जीवन में दरिद्रता का वास होने लगता है और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से कार्य हैं जिन्हें चैत्र नवरात्रि के दौरान नहीं करने चाहिए।
Chaitra Navratri 2022: आर्थिक तंगी से बचना है तो, चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल न कटवाएं
नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान बाल कटवाने से भविष्य में सफल होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। ऐसे में नवरात्रि के 9 दिनों में बाल कटवाने से परहेज करना चाहिए।
नाखून न काटें
शास्त्रों के मुताबिक चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में नाखून भी नहीं काटने चाहिए। यदि चाहते हैं तो नवरात्रि से पूर्व या उसके बाद आप नाखून काट सकते हैं। कहते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में नाखून काटने से माता क्रोधित हो जाती हैं जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
चमड़े की वस्तुएं न पहनें
नवरात्रि के दैरान चमड़े के बेल्ट, जूते, जैकेट आदि पहनने से परहेज करना चाहिए। दरअसल चमड़ा जानवरों की खाल से बना होता है और इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान चमड़े वस्तुओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
मांसाहारी भोजन से करें परहेज
नवरात्रि के दौरान देवी के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन दिनों में मां दुर्गा के भक्त उपवास रखकर देवी की पूजा करते हैं। ऐसे में नवरात्रि के दौरान मांसाहारी भोजन से परहेज करना चाहिए और सात्विक भोजन करना चाहिए।