फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhwar Upay: पढ़ाई में बच्चे का नहीं लगता है मन तो बुधवार को करें ये उपाय, बुद्धि और विद्या में होगी बढ़ोतरी

Wed, 14 Dec 2022 08:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 14 Dec 2022 08:05 AM IST
विज्ञापन
Budhwar Ke Upay ganesh ji puja for students budhwar remedies to increase concentration in studies
पढ़ाई में बच्चे का नहीं लगता है मन तो बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : istock

Budhwar Upay, Ganpati Puja: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। बुधवार का दिन बुद्धि प्रदाता एवं प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से बौद्धिक क्षमता प्रबल होती है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता माने गए हैं। इनकी आराधना से न सिर्फ संकट दूर होते हैं बल्कि विद्या में भी वृद्धि होती है। कहा जाता है कि कुंडली में यदि बुध ग्रह नीच या अशुभ स्थिति में हो तो बुधवार के दिन पूजा करने से बुध की स्थिति मजबूत और शुभ होने लगती है। इसके अलावा अक्सर माता-पिता की शिकायत होती है कि उनके बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता। यदि आपको भी लगता है कि आपके बच्चे की एकाग्रता में कमी है तो बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करें। चलिए जानते हैं बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ाने के लिए बुधवार के उपाय...  


 
Budhwar Ke Upay ganesh ji puja for students budhwar remedies to increase concentration in studies
पढ़ाई में बच्चे का नहीं लगता है मन तो बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : iStock

एकाग्रता में वृद्धि के लिए उपाय
यदि बच्चे का मन पढ़ाई में मन नहीं लगता या पढ़ाई के दौरान बार-बार भटकता है, तो बुधवार के दिन 11 या 21 मूंग से बने लड्डू का गणपति जी को भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करने लगेगा।

Budhwar Ke Upay ganesh ji puja for students budhwar remedies to increase concentration in studies
पढ़ाई में बच्चे का नहीं लगता है मन तो बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : iStock

ज्ञान में बढ़ोत्तरी

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।
लनित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय

बुधवार के दिन बच्चे को इस मंत्र का 11 बार जाप करने के लिए कहें। एकदन्त का ये शक्तिशाली मंत्र ज्ञान और विवेक में वृद्धि के लिए बहुत फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhwar Ke Upay ganesh ji puja for students budhwar remedies to increase concentration in studies
पढ़ाई में बच्चे का नहीं लगता है मन तो बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : iStock

पढ़ाई में बढ़ेगी रूचि
प्रत्येक बुधवार को स्नान के बाद बच्चे से भगवान गणेश को 11 गांठ दूर्वा की अर्पित करने को कहें। इससे शुभ फल प्रदान होता है। साथ ही इस उपाय से पढ़ाई में बच्चे की रूची बढ़ती है।

विज्ञापन
Budhwar Ke Upay ganesh ji puja for students budhwar remedies to increase concentration in studies
पढ़ाई में बच्चे का नहीं लगता है मन तो बुधवार को करें ये उपाय - फोटो : istock

बच्चे से कराएं गणपति पूजा
यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है या ज्ञान की कमी है, तो बुधवार के दिन गौरी पुत्र गणेश के चरणों में सिंदूर अर्पित करें और मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद गाय को हरि घास खिलाएं। जल्द शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed