जीवन की बगिया में एक स्वस्थ, सुंदर संतान का सपना हर दंपत्ति संजोए रखता है। खास तौर पर जब आपकी शादी के कुछ साल बीत गए हों और अभी तक आपकी ख्वाहिश नहीं पूरी हुई तो यह विचार आपको भीतर ही भीतर कचोटने लगता है। क्या कारण है तमाम चाहत ओर कोशिशों के बावजूद घर के आंगन में बच्चे की किलकारी नहीं गूंज पाती। आखिर क्यों होता है संतान प्राप्ति में विलंब? धार्मिक और ज्योतिष ग्रंथों में कुछ कारण बताएं गए हैं, जिनकी वजह से तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं पूरा हो पाता कुलदीपक का सपना। अगली स्लाइड्स में जानते हैं वो पांच कारण जिनकी वजह से संतान प्राप्ति में समस्याएं आती हैं।
{"_id":"5e11b0f38ebc3e87c300c472","slug":"birth-defects-causes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुत्रदा एकादशी: ये हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से संतान प्राप्ति में समस्याएं आती हैं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
पुत्रदा एकादशी: ये हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से संतान प्राप्ति में समस्याएं आती हैं
Sun, 05 Jan 2020 03:25 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 05 Jan 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
मातृशाप से संतान क्षय
- पूर्व जन्म में या इस जन्म में आप मातृशाप से ग्रसित हैं तो निश्चित तौर पर आपको संतान से जुड़े कष्ट को भोगना ही पड़ेगा।
भातृशाप से संतान क्षय
- पूर्व या इस जन्म में भाई से मिला श्राप आपको संतान सुख से वंचित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण शाप से संतान हीनता
- यदि आपने पूर्वजन्म या फिर इस जन्म में किसी ब्राह्मण शाप से पीड़ित हैं तो आपको इस शाप से जुड़े कष्ट को भोगना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
पत्नी के शाप से संतान क्षय
- यदि आप पूर्व या इस जन्म में पत्नी के द्वारा दिए गए श्राप से पीड़ित हैं तो निश्चित रूप से आपको संतान सुख में तमाम तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।