{"_id":"5b5a143c4f1c1b4e748b72f0","slug":"all-live-updates-of-lunar-eclipse-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद्र ग्रहण 2018 LIVE: 21वीं सदी का सबसे लंबा ग्रहण आज, 3 घंटा 55 मिनट तक रहेगा असर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
चंद्र ग्रहण 2018 LIVE: 21वीं सदी का सबसे लंबा ग्रहण आज, 3 घंटा 55 मिनट तक रहेगा असर
Fri, 27 Jul 2018 02:34 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल का दूसरा और इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज पड़ेगा। यह रात 11.54 बजे से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई तड़के 3.49 बजे तक रहेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण 1.48 घंटे तक बना रहेगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। इस चंद्र ग्रहण को पूरे देश में देखा जा सकेगा। इसके बाद 9 जून 2123 में इतना लंबा चंद्र ग्रहण पड़ेगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी को पड़ा था।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
इस ग्रहण का सूतक आज दिन में 02 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगा। रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर ग्रहण लगना प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्य 28 जुलाई की रात्रि में 01 बजकर 52 मिनट पर होगा। रात्रि में 01 बजे से 02 बजकर 43 मिनट तक चंद्रमा लुप्तप्राय: रहेगा। ग्रहण की समाप्ति मध्य रात्रि उपरांत 03 बजकर 49 मिनट पर होगी।
3 of 6
ग्रहण के सूतक में (रोगी, वृद्ध एवं बच्चों को छोड़कर) भोजन एवं शयन नहीं करना चाहिए। ग्रहण प्रारंभ से पूर्व स्नान, मध्य में हवन, अंत में दान और ग्रहण समाप्त होने पर वस्त्र सहित स्नान एवं बिम्ब के दर्शन करना शास्त्रानुकूल रहता है। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को धारदार चाकू, छुरी, कैंची, सुई, नुकीली वस्तु आदि का प्रयोग नहीं करना चहिए। साड़ी या चुनरी के पल्ले को गेरू से रंगकर धारण करने पर गर्भस्थ शिशु पर ग्रहण का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यह ग्रहण उत्तराषाढ़ा, अभिजित् व श्रवण नक्षत्र मकर राशि पर होगा। निर्णय सिंधु अनुसार मकर राशि एवं उक्त नक्षत्र वालों के लिए ग्रहण प्रतिकूल रहेगा। चर राशि मकर में वक्री मंगल की स्थिति तथा चंद्रमा से मंगल की अंशात्मक निकटता वर्षा की अधिकता, बाढ़, भूकंप, रेल, यान, खान दुर्घटना आदि करा सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
रक्त चाप एवं हृदय रोगियों को आगामी छह माह तक स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक एवं मीन राशि के लिए ग्रहण श्रेष्ठ रहेगा। वृष, कर्क, धनु राशि के लिए मध्यम तथा मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि के लिए ग्रहण फल नेष्ट रहेगा। ग्रहण के अशुभ फल निवृत्ति हेतु ग्रहण काल में ग्रह शांतिपाठ, अपने इष्ट का स्मरण, गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप, दान आदि करना अनिष्ट निवारक रहता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।