{"_id":"1104f1158aa34941bc498a09471b8625","slug":"haunted-shaniwarwada-pune","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजीराव मस्तानी के महल में भटकती आत्मा पुकारती है 'बचाओ'","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
बाजीराव मस्तानी के महल में भटकती आत्मा पुकारती है 'बचाओ'
Sun, 03 Jan 2016 06:09 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
बाजीराव मस्तानी के महल में भटकती आत्मा पुकारती है 'बचाओ'
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मराठा साम्राज्य को बुलंदियों पर ले जाने वाले बाजीराव ने 1746 ई. में एक महल का निर्माण करवाया जो शनिवार वाड़ा के नाम से जाना जाता है। यह महल पुणे में आज भी मौजूद है। 1818 तक यह पेशावाओं के अधिकार में रहा। 1828 ई. में इस महल में आग लगी और महल का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया।
बाजीराव मस्तानी के महल में भटकती आत्मा पुकारती है 'बचाओ'
2 of 5
यह आग कैसे लगी यह अपने आप में अब तक एक सवाल बना हुआ है। लेकिन बात यहीं तक नहीं रुकती है। स्थानीय लोग कहते हैं कि इस महल से अब भी अमावस की रात एक दर्द भरी आवाज आती है जो बचाओ-बचाओ पुकारती है। यह आवाज उस सख्स कि है जिसकी हत्या इस महल में का दी गई थी। कहते हैं हत्या के बाद उसके शव को नदी में बहा दिया गया था।
बाजीराव मस्तानी के महल में भटकती आत्मा पुकारती है 'बचाओ'
3 of 5
ऐसी मान्यता है कि बाजीराव के बाद इस महल में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर शुरु हो गया था। इसी राजनीतिक दांव-पेंच और सत्ता की लालच में 18 साल की उम्र में नारायण राव की हत्या इस महल में कर दी गई थी। कहते हैं आज भी नारायण राव अपने चाचा राघोबा को पुकारते हैं 'काका माला बचावा'। नारायण राव की हत्या क्यों और किस कारण से हुई उसकी एक बड़ी दर्दनाक कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजीराव मस्तानी के महल में भटकती आत्मा पुकारती है 'बचाओ'
4 of 5
नारायण राव नानासाहेब पेशवा के सबसे छोटे बेटे थे। अपने दोनों भाईयों की मृत्यु के बाद नारायण राव को पेशवा बनाया गया। नारायण राव को पेशवा तो बना दिया गया लेकिन उम्र कम होने की वजह से रघुनाथराव यानी राघोबा को उनका संरक्षक बनाया गया और शासन संचालन का अधिकार भी राघोबा के हाथों में ही रहा। लेकिन इस व्यवस्था से राघोबा और उनकी पत्नी आनंदीबाई खुश नहीं थी वह सत्ता पर पूर्ण अधिकार चाहते थे।
विज्ञापन
बाजीराव मस्तानी के महल में भटकती आत्मा पुकारती है 'बचाओ'
5 of 5
राघोबा की इस हसरत की भनक नारायण राव को लग गई और दोनों पक्ष के बीच दूरियां बढ़ने लगी। इसी बीच राघोबा ने सुमेर सिंह गर्दी जो भीलों का सरदार था उसे पत्र लिखकर रघुनाथ राव को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। लेकिन इस पत्र को आनंदीबाई ने बदलकर नारायण राव को मारने के हुक्म में बदल दिया। समर सिंह और नारायण राव के संबंध अच्छे नहीं थे इसलिए सुमेर सिंह गर्दी ने नारायणव राव पर हमला कर दिया और इससे घबराकर नारायण राव 'काका माला वाचावा' पुकारता हुआ महल में भागा लेकिन सुमेर सिंह ने अपनी तलवार से नारायण राव का अंत कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।