Yogini Ekadashi 2023 Date: आज यानी 14 जून 2023 को योगिनी एकादशी व्रत रखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि जो भक्त योगिनी एकादशी का व्रत करते हैं, उन्हें कुष्ठ या कोढ़ रोग से मुक्ति मिलती है और उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही उन्हें बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है, लेकिन योगिनी एकादशी व्रत को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों पालन करने वाले लोगों को ही पूजा का पूर्ण फल मिलता है। यह व्रत भले ही एकादशी के दिन रखा जाता है, लेकिन व्रत का पालन दसवीं तिथि की शाम से लेकर द्वादशी तिथि की सुबह तक किया जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं एकादशी व्रत के नियम...
Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए इस व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 14 Jun 2023 07:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन