फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi 2019 : इस महाव्रत को करने से मिलता है 24 एकादशियों का पुण्य फल

Thu, 13 Jun 2019 08:14 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Thu, 13 Jun 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
significance of nirjala ekadashi puja vidhi
निर्जला एकादशी 2019 - फोटो : Rohit Jha

सनातन परंपरा में रखे जाने वाले तमाम व्रतों में निर्जला एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष यानी निर्जला एकादशी पर किया गया व्रत, अनुष्ठान बेहद फलदायी है। इस दिन किए गए पूजन व दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्रप्ति होती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु का आशीर्वाद दिलाने वाली सभी एकादशी व्रत में निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठिन होती है। अगर आप साल की 24 एकादशी का व्रत नहीं पाते तो इस एक व्रत को करने मात्र से ही आप सारा पुण्य कमा सकते हैं।

significance of nirjala ekadashi puja vidhi
निर्जला एकादशी 2019

24 एकादशियों का मिलता है फल 

निर्जल रहने वाली इस एकादशी व्रत के बारे में मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को विधि-विधान से पूरा कर लेता है, उसे 24 एकादशियों का पुण्य मिल जाता है। निर्जला एकादशी में बिना खाए पिएं पूरे दिन उपवास रखा जाता है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा होती है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान दक्षिणा करना ना भूलें।

significance of nirjala ekadashi puja vidhi
निर्जला एकादशी 2019

इस पूजन से पूरी होंगी मनोकामनाएं

- एकादशी के दिन प्रात:काल स्नान करके एकादशी व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु के मंदिर जाएं।
- विधि—विधाान से भगवान विष्णु का पूजन करें। 
- एकादशी के दिन मिष्ठान एवं मीठी चीजों का दान करें। 
- एकादशी के दिन गाय के दान से अक्षय पुण्य मिलता है। 
- एकादशी के दिन रात्रि जागरण और जप करें। 
- एकादशी के दिन चावल भूल कर भी न खाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
significance of nirjala ekadashi puja vidhi
निर्जला एकादशी 2019

इस दान से होगा कल्याण 

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष यानी आज निर्जला एकादशी पर किया गया व्रत, अनुष्ठान बेहद फलदायी है। आज के दिन किए गए पूजन व दान-पुण्य से अक्षय पुण्य की प्रप्ति होती है। निर्जला एकादशी पर गरीबों व जरूरतमंदों को दान देने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। निर्जला एकादशी के दिन अन्न, वस्त्र, गौ, जल, शैय्या, सुन्दर आसन और छाता दान करना चाहिए। जो इस दिन सुपात्र ब्राह्मण को जूता दान करता है उसे स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed