फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shardiya navratri 2026 durga chalisa path benefits and niyam

शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें ये काम, मिलेगा लाभ और होंगे कामयाब

Wed, 14 Oct 2026 02:03 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 14 Oct 2026 02:03 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मकता बनी रहती है।

विज्ञापन
shardiya navratri 2026 durga chalisa path benefits and niyam
शारदीय नवरात्रि - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में रोजाना मां दुर्गा की पूजा करने और दुर्गा चालीसा का पाठ करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। माना जाता है कि सच्चे मन से माता की आराधना करने से व्यक्ति को आत्मविश्वास मिलता है और वह अपने कार्यों में सफलता पाने की दिशा में आगे बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि के दौरान रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करना क्यों शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

श्री दुर्गा चालीसा

नमो नमो दुर्गे सुख करनी ।
नमो नमो अंबे दुःख हरनी ॥  

निरंकार है ज्योति तुम्हारी ।
तिहू लोक फैली उजियारी ॥  

शशि ललाट मुख महाविशाला ।
नेत्र लाल भृकुटि विकराला ॥ 

रूप मातु को अधिक सुहावे ।
दरश करत जन अति सुख पावे ॥  

तुम संसार शक्ति लय कीना ।
पालन हेतु अन्न धन दीना ॥  

अन्नपूर्णा हुयि जग पाला ।
तुम ही आदि सुंदरी बाला ॥  

प्रलयकाल सब नाशन हारी ।
तुम गौरी शिव शंकर प्यारी ॥  

शिव योगी तुम्हरे गुण गावेम् ।
ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावेम् ॥  

रूप सरस्वती का तुम धारा ।
दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा ॥  

धरा रूप नरसिंह को अंबा ।
परगट भयि फाड के खंबा ॥  

रक्षा कर प्रह्लाद बचायो ।
हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो ॥  

लक्ष्मी रूप धरो जग माहीम् ।
श्री नारायण अंग समाहीम् ॥  

क्षीरसिंधु में करत विलासा ।
दयासिंधु दीजै मन आसा ॥  

हिंगलाज में तुम्हीं भवानी ।
महिमा अमित न जात बखानी ॥  

मातंगी धूमावति माता ।
भुवनेश्वरी बगला सुखदाता ॥  

श्री भैरव तारा जग तारिणी ।
छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी ॥  

केहरि वाहन सोह भवानी ।
लांगुर वीर चलत अगवानी ॥  

कर में खप्पर खडग विराजे ।
जाको देख काल डर भाजे ॥  

तोहे कर में अस्त्र त्रिशूला ।
जाते उठत शत्रु हिय शूला ॥  

नगरकोटि में तुम्हीं विराजत ।
तिहुँ लोक में डंका बाजत ॥  

शुंभ निशुंभ दानव तुम मारे ।
रक्तबीज शंखन संहारे ॥  

महिषासुर नृप अति अभिमानी ।
जेहि अघ भार मही अकुलानी ॥  

रूप कराल कालिका धारा ।
सेन सहित तुम तिहि संहारा ॥  

पडी भीढ संतन पर जब जब ।
भयि सहाय मातु तुम तब तब ॥  

अमरपुरी अरु बासव लोका ।
तब महिमा सब कहें अशोका ॥  

ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी ।
तुम्हें सदा पूजें नर नारी ॥  

प्रेम भक्ति से जो यश गावेम् ।
दुःख दारिद्र निकट नहिं आवेम् ॥  

ध्यावे तुम्हें जो नर मन लायि ।
जन्म मरण ते सौं छुट जायि ॥ 

जोगी सुर मुनि कहत पुकारी ।
योग न होयि बिन शक्ति तुम्हारी ॥ 

शंकर आचारज तप कीनो ।
काम अरु क्रोध जीत सब लीनो ॥ 

निशिदिन ध्यान धरो शंकर को ।
काहु काल नहिं सुमिरो तुमको ॥  

शक्ति रूप को मरम न पायो ।
शक्ति गयी तब मन पछतायो ॥  

शरणागत हुयि कीर्ति बखानी ।
जय जय जय जगदंब भवानी ॥  

भयि प्रसन्न आदि जगदंबा ।
दयि शक्ति नहिं कीन विलंबा ॥  

मोको मातु कष्ट अति घेरो ।
तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो ॥ 

आशा तृष्णा निपट सतावेम् ।
रिपु मूरख मॊहि अति दर पावैम् ॥  

शत्रु नाश कीजै महारानी ।
सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी ॥  

करो कृपा हे मातु दयाला ।
ऋद्धि-सिद्धि दे करहु निहाला ॥  

जब लगि जियू दया फल पावू ।
तुम्हरो यश मैं सदा सुनावू ॥  

दुर्गा चालीसा जो गावै ।
सब सुख भोग परमपद पावै ॥  

देवीदास शरण निज जानी ।
करहु कृपा जगदंब भवानी ॥
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed