फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: सावन सोमवार का व्रत रखने से पहले एकत्रित कर लें ये सामग्री, मिलेगा पूजा का पूरा फल

Tue, 02 Jul 2024 07:24 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 02 Jul 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2024 date puja vidhi know about puja samagri in hindi
सावन सोमवार 2024 - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024: इस साल सावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस दिन प्रीति आयुष्मान योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में यह समय बेहद लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इस माह में आने वाले सोमवार को महादेव की पूजा के लिए शुभ माना गया है। यह दिन शिव जी की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मनपसंद वर की प्राप्ति के योग भी बनते हैं। इस दौरान पूजा में बेल का फूल शामिल करने का विधान है।



मान्यता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि जिन जातकों पर भोलेनाथ की कृपा होती है, उनके जीवन में तरक्की के योग बनते हैं। वहीं इस साल श्रावण मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होने वाली है, और इसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। ऐसे में अगर आप भी इस बार सावन सोमवार के व्रत रख रही हैं, तो उससे पहले पूजा के लिए कुछ जरूरी सामग्री को एकत्रित कर लें। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Sawan 2024 date puja vidhi know about puja samagri in hindi
सावन सोमवार 2024 - फोटो : freepik

सावन सोमवार 2024 तिथि
सावन का पहला सोमवार व्रत - 22 जुलाई, 2024
सावन का दूसरा सोमवार व्रत - 29 जुलाई, 2024
सावन का तीसरा सोमवार व्रत - 5 अगस्त, 2024
सावन का चौथा सोमवार व्रत - 12 अगस्त, 2024
सावन का पांचवां सोमवार व्रत - 19 अगस्त, 2024

Sawan 2024 date puja vidhi know about puja samagri in hindi
सावन सोमवार 2024 - फोटो : freepik
सावन सोमवार पूजा सामग्री
  • महाशिवरात्रि पूजा सामग्री
  • शिव जी की तस्वीर 
  • छोटा शिवलिंग
  • पूजा के बर्तन, कुशासन, दही
  • शुद्ध देशी घी, शहद
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा
  • शमी के पत्ते
  • गाय का दूध
  • गंगाजल, महादेव के वस्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 date puja vidhi know about puja samagri in hindi
सावन सोमवार 2024 - फोटो : free pic
  • माता पार्वती के श्रृंगार का सामान, वस्त्र
  • दही, शक्कर
  • कपूर, धूप, दीप, रूई
  • जनेऊ, चंदन, केसर, 
  • अक्षत्, इत्र, लौंग, छोटी इलायची
  • मौली, रक्षा सूत्र, भस्म
  • शिव चालीसा, शिव आरती किताब
  • हवन सामग्री
  • दान का सामान
विज्ञापन
Sawan 2024 date puja vidhi know about puja samagri in hindi
सावन सोमवार 2024 - फोटो : freepik

शिव जी का प्रसाद
भगवान शिव को सूजी का हलवा अधिक प्रिय है। ऐसे में आप इससे जुड़ी सामग्री भी खरीद लें। इसके अलावा मालपुआ, मखाने की खीर,दूध, सफेद बर्फी, भांग, पंचामृत और लस्सी इनसे जुड़े सामान भी खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed